अग्निवीर पास युवक निकला बैटरी चोर, हल्द्वानी में ट्रकों पर धावा बोलने वाला गैंग गिरफ्तार – पर्वतजन

 
हल्द्वानी में वाहन बैटरी चोरी के एक संगठित गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। हैरानी की बात यह है कि गिरोह का एक सदस्य उत्तर प्रदेश के बरेली क्षेत्र का रहने वाला वह युवक है, जिसने अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर भर्ती परीक्षा उत्तीर्ण की थी, लेकिन पूर्व आपराधिक मामलों के कारण उसे नौकरी नहीं मिल सकी।
 

सीओ हल्द्वानी अमित कुमार के अनुसार, 12 फरवरी को बनभूलपुरा निवासी जुहैब आलम हुसैन ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 7 फरवरी को उनका ट्रक (संख्या DL IG 5376) इंद्रानगर गेट के पास खड़ा था, जहां से अज्ञात व्यक्तियों ने बैटरी निकाल ली। जांच में यह भी सामने आया कि आसपास खड़े अन्य वाहनों से भी बैटरियां चोरी हुई थीं।
 
शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम गठित की गई। घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर अहम सुराग मिले। इसी क्रम में 14 फरवरी को मुखबिर की सूचना पर गौला बाईपास रोड से तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से चोरी में प्रयुक्त कार और छह बैटरियां बरामद हुईं।
 
कबाड़ी के जरिए खपाई जाती थीं बैटरियां
 
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे गौला नदी क्षेत्र में खड़े ट्रकों और डंपरों को निशाना बनाते थे। चोरी की गई बैटरियां हल्द्वानी के कबाड़ी जलील अहमद को बेची जाती थीं। कुछ बैटरियां आसपास छिपाकर रखी जाती थीं, जिन्हें बाद में मौके के अनुसार निकाल लिया जाता था।
 
पुलिस ने कबाड़ी जलील अहमद को भी हिरासत में ले लिया है। जांच में सामने आया है कि वह खरीदी गई बैटरियों को तोड़कर आगे बेच देता था।
 
गिरफ्तार आरोपी
 
विनोद कुमार (25 वर्ष), निवासी पिण्डारी अशोक, बहेड़ी, बरेली (उ.प्र.)
 
रंजीत सिंह पुत्र ख्याली राम (24 वर्ष), निवासी पिण्डारी अशोक, बहेड़ी, बरेली (उ.प्र.)
 
रंजीत सिंह पुत्र राम भरोसे (26 वर्ष), निवासी पिण्डारी अशोक, बहेड़ी, बरेली (उ.प्र.)
 
जलील अहमद, निवासी हल्द्वानी
 
 
पुलिस के अनुसार, विनोद, रंजीत और रंजीत पुत्र राम भरोसे के खिलाफ बहेड़ी थाने में पहले से दो मुकदमे दर्ज हैं। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
 
अग्निवीर भर्ती पास, लेकिन नौकरी से वंचित
 
जांच में यह भी पता चला कि विनोद ने अग्निपथ योजना के अंतर्गत अग्निवीर भर्ती परीक्षा उत्तीर्ण की थी, हालांकि पूर्व आपराधिक इतिहास के कारण उसकी नियुक्ति नहीं हो सकी।
 
पुलिस का कहना है कि गिरोह अन्य वारदातों में भी शामिल रहा है, जिसकी पड़ताल जारी है।

Sapna Rani

Recent Posts

जिलाधिकारी ने की संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक

गत बैठक में क्रय किए गए ऑटो एनालाइजर से हार्मोनल जांच जारी* जल्द उपलब्ध करायी…

19 minutes ago

तुलाज़ इंटरनेशनल स्कूल में 13वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया –

 देहरादून,  : तुलाज़ इंटरनेशनल स्कूल ने अपना 13वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास और सांस्कृतिक उत्साह के…

1 hour ago

जिलाधिकारी ने नगर निगम श्रीनगर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश

कर, स्थापना, लेखा, निर्माण एवं अन्य अनुभागों के कार्यों की ली जानकारी, कर्मचारियों की देयताएं…

1 hour ago

अमित शाह के दौरे और धनतेरस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, कई रूट डायवर्ट

पार्किंग के लिए तय किए गए स्थान देहरादून। राजधानी देहरादून में शुक्रवार, 6 नवंबर को…

2 hours ago

सरकारी जमीनों के हस्तांतरण पर कांग्रेस का हमला, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन –

 देहरादून,  उत्तराखंड में सरकारी जमीनों और बेशकीमती संपत्तियों के हस्तांतरण का मामला अब राजनीतिक तूल…

2 hours ago

देवभूमि की संस्कृति और जनहित की आवाज बनेगी ‘भैरव वाणी’, पत्रिका एवं न्यूज पोर्टल का भव्य शुभारंभ –

 देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड की संस्कृति, सनातन परंपराओं, क्षेत्रीय सरोकारों और जनहित से जुड़े मुद्दों को…

2 hours ago