Site icon My Uttarakhand News
Subscribe for notification

पंजाब के युवकों ने उत्तराखंड में कर दिया बड़ा कांड! चढ़े पुलिस के हत्थे – Uttarakhand myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)हरिद्वार : पंजाब के युवकों द्वारा उत्तराखंड में वारदात को अंजाम दिया गया है। जानकारी हरिद्वार स्थित बालाजी ज्वैलर्स के शोरूम में लूट के मामले में पुलिस ने पंजाब के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इन बदमाशों से करीब 50 लाख रुपये के गहने और हथियार बरामद हुए हैं। उनका एक साथी बदमाश रविवार देर रात पुलिस से हुए मुकाबले में मारा गया था। वहीं फरार बदमाशों की तलाश जारी है।आपको बता दें कि बीते दिनों हरिद्वार स्थित बालाजी ज्वैलर्स के शोरूम में लूट हुई थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी शुरू कर दी। पुलिस ने रविवार रात को मुकाबले में एक आरोपी को मार गिराया था। इसके बाद सोमवार दोपहर चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान 2 बदमाशों गुरदीप सिंह उर्फ ​​मोनी पुत्र बूटा सिंह और जयदीप सिंह उर्फ ​​माना पुत्र धरमिंदर सिंह उर्फ ​​राजू दोनों निवासी मूसा साहिब, बूड़ा गुज्जर रोड, महिमा सिंह बस्ती, थाना सिटी श्री मुक्तसर साहिब (पंजाब)) को गिरफ्तार किया है।

Exit mobile version