युवराज की विस्फोटक पारी से,यूएसएन इंडियंस बनी पहले उत्तराखंड प्रीमियर लीग चैंपियन – my uttarakhand news

उत्तराखंडखेल–जगत

Share0

Advertisement

देहरादून, युवराज चौधरी और अखिल रावत ने अपने शानदार प्रदर्शन से यूएसएन इंडियंस को पंतजलि उत्तराखंड प्रीमियर लीग के फाइनल में नैनीताल एसजी पाइपर्स के खिलाफ 40 रनों की शानदार जीत दिलाई। यह फाइनल रविवार को राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, देहरादून में खेला गया। युवराज चौधरी को उनके शानदार 103 रन की पारी और गेंदबाजी में 2 विकेट लेने के लिए प्लेयर ऑफ द फाइनल चुना गया। नैनीताल एसजी पाइपर्स के लिए यह दो दिनों में दूसरी बड़ी निराशा थी। शनिवार को उनकी महिला टीम उपविजेता रही, और रवि टीम भी खिताब नहीं जीत पाई। और रविवार को उनकी पुरुष 204 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नैनीताल एसजी पाइपर्स की शुरुआत धमाकेदार रही। सलामी बल्लेबाज अवनीश सुधा और प्रियंशु खंडूरी ने पावरप्ले का भरपूर फायदा उठाते हुए सिर्फ 4 ओवर में 51/0 का स्कोर खड़ा कर दिया। हालांकि, यूएसएन इंडियंस के अग्रिम तिवारी ने प्रियंशु खंडूरी (12 गेंदों में 26 रन) का महत्वपूर्ण विकेट लेकर इस साझेदारी को तोड़ दिया। इसके बाद अवनीश सुधा भी सातवें ओवर में 33 रन (22 गेंदों में) बनाकर स्टंप आउट हो गए। दोनों सेट बल्लेबाजों के आउट होने के बाद नैनीताल की मध्यक्रम के बल्लेबाजों पर जिम्मेदारी आई, लेकिन वे दबाव में टिक नहीं पाए औरलगातार विकेट गंवाते रहे। हर्ष राणा ने 16 गेंदों में 35 रन की संघर्षपूर्ण पारी खेली, लेकिन नैनीताल की टीम 17.1 ओवर में 163 रन पर सिमट गई। यूएसएन इंडियंस की ओर से प्रशांत चौहान ने 3/35 का शानदार प्रदर्शन किया, जबकि युवराज चौधरी और अग्रिम तिवारी ने दो-दो विकेट लिए। नैनीताल एसजी पाइपर्स ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, लेकिन यूएसएन इंडियंस की शुरुआत खराब रही। तीसरी ही गेंद पर उनके सलामी बल्लेबाज आरव महाजन बिना खाता खोले आउट हो गए। इसके बाद कप्तान कुनाल चंदेला भी सिर्फ 5 रन बनाकर अगले ही ओवर में पवेलियन लौट गए। शुरुआती झटकों के बाद, यूएसएन इंडियंस के स्टार बल्लेबाज युवराज चौधरी ने अपनी लय पकड़ते हुए पावरप्ले का पूरा फायदा उठाया। उन्होंने मयंक मिश्रा के ओवर में दो चौके और दो छक्के लगाकर खेल की दिशा बदली।हालांकि, युवराज को स्थिर साझेदार नहीं मिल पाया, क्योंकि दूसरे छोर से विकेट गिरते रहे। शशांक पंत ने 13वें ओवर तक टिककर 20 रन (22 गेंदों में) बनाए, लेकिन वे भी आउट हो गए, जिससे यूएसएन इंडियंस का स्कोर 101/5 हो गया। खेल में नया मोड़ तब आया जब अखिल रावत क्रीज पर आए और युवराज चौधरी के साथ धमाकेदार बल्लेबाजी की। दोनों ने आखिरी पांच ओवरों में बड़े शॉट्स लगाए, जिसम युवराज न चार गेंद में तीन छक्के लगाकर 47 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। हालांकि, शतक पूरा करने के बाद वे अगली ही गेंद पर आउट हो गए। उन्होंने 49 गेंदों में 103 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और 11 छक्के शामिल थे। अखिल रावत ने भी युवराज से प्रेरणा लेते हुए अंत तक धमाकेदार बल्लेबाजी की और अंतिम ओवर में लगातार चार छक्के लगाकर यूएसएन इंडियंस को 203/7 के विशाल स्कोर तक पहुंचा दिया। उन्होंने 25 गेंदों में नाबाद 61 रन बनाए, जिसमें 2 चौके और 7 छक्के शामिल थे।

Share0

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र

नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…

43 minutes ago

देहरादून के नकरौंदा स्थित होटल/होमस्टे में आबकारी विभाग की छापेमारी, शराब की बड़ी खेप बरामद

देहरादून। अवैध शराब की बिक्री और भंडारण पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने…

1 hour ago

हिंदुस्तान जिंक द्वारा स्वास्थ्य शिविरों से राजस्थान और उत्तराखंड के 1200 से अधिक ग्रामीण लाभान्वित –

  पंतनगर -हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड की स्वास्थ्य सेवा परियोजना एवं सामुदायिक विकास कार्यक्रम के तहत ममता…

1 hour ago

राजपुर क्षेत्र में अरबों रुपये की जमीन के सौदों में कथित धोखाधड़ी, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज –

  , देहरादून:  राजपुर थाना क्षेत्र स्थित डोम गांव में करोड़ों-अरबों रुपये मूल्य की जमीनों की…

1 hour ago