Latest posts by Sapna Rani (see all)रुद्रपुर: रेप के आरोप में फंसाकर ढाई लाख रुपये की रंगदारी मांगने के आरोप में पुलिस ने महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। महिला ने युवक को फ्लैट में बुलाकर सेक्सटॉर्शन में फंसाकर लाखों की रंगदारी मांगी थी। पुलिस ने दोनों को आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। एसएसपी कार्यालय में एसपी सिटी मनोज कत्याल ने मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि मंगलवार को गल्ला मंडी निवासी जुगल किशोर पुत्र भगवान दास ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि ओमेक्स कॉलोनी पंतनगर निवासी गौरव आहूजा और नीलम गर्ग ने उसके बेटे विकास तनेजा को सेक्सटॉर्शन के जाल में फंसाकर बंधक बनाना।आरोप था कि उसके बेटे को दुष्कर्म के झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर उससे ढाई लाख रुपये की रंगदारी की मांग की। मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। वहीं एसएसपी की निर्देश पर जिला और थाना स्तर पर विभिन्न टीमों का गठन किया गया। टीम ने घटना के संबंधित सीसीटीवी फुटेज देखकर संदिग्धों से पूछताछ की। मंगलवार को टीम ने मुखबिर की सूचना पर जैन मंदिर रोड मलिक कालोनी निवासी गौरव आहूजा उर्फ विक्की को ग्रीन पार्क यूपी से गिरफ्तार कर लिया।वहीं आरोपी गौरव की निशानदेही पर ओमेक्स निवासी नीलम गर्ग पत्नी अनिल गर्ग को उसके फ्लैट से गिरफ्तार कर लिया गया। टीम में एसओ पंतनगर राजेन्द्र सिह ढांगी, प्रदीप कोहली, धीरेन्द्र परिहार, नितिन कुमार, कृपाल सिंह, पंकज पोखरियाल मौजूद रहे।आरोपी नीलम और विक्की ने बनाई थी योजनापुलिस के मुताबिक, नीलम गर्ग और विक्की अहुजा ने यह योजना बनाई थी। योजना अनुसार नीलम ने ऐसी स्थिति बनाई कि विकास उसके साथ वाट्सऐप पर अश्लील चैट करने लगा। इसके बाद विकास को धमकाते हुए नीलम ने उससे ओमेक्स स्थित फ्लैट पर बुलाया।जहां दोनों ने मिलकर विकास को बंधक बना कर उसके साथ मारपीट की और उससे 10 लाख रुपये नहीं देने पर दुष्कर्म के झूठे केस में फंसाने की धमकी दी गई। वहीं सौदा ढाई लाख रुपये में हुआ।
156 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित पुल-सुरंग मार्ग पर ट्रायल के आधार पर आवागमन…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिवंगत पिता पर टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन, कैबिनेट मंत्री गणेश…
देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज नेशविला रोड स्थित पथरिया पीर वाल्मीकि मंदिर में…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/Haldwani Chief minister Pushkar Singh Dhami launched 67 development schemes worth more…
Dehradun News: अभिनेत्री उर्मिला सनावर पर एक और केस दर्ज, राज्यपाल दुष्यंत गौतम पर टिप्पणी…
ऊधम सिंह नगर। उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले में सड़क हादसे ने दो परिवारों…