Categories: NewsUttarakhand

सुबह-शाम कोहरे के आगोश में उत्तराखंड, कुछ दूर देखना भी हुआ मुश्किल, जानें अपने शहर का हाल – myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)नैनीताल: उत्तराखंड में सुबह और शाम को छाया कोहरा लोगों को सता रहा है। सुबह घरों से निकलने में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा। खासतौर पर वाहन चालकों के सामने इस समय चुनौती है। उत्तराखंड के कुछ जिलों को छोड़ अधिकतर शहरों में आज सुबह कोहरा छाया हुआ है। रुद्रपुर, खटीमा में घना कोहरा छाया रहा। वहीं, बागेश्वर, डीडीहाट, नैनीताल, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ में सुबह कड़ाके की ठंड के साथ ही धूप खिली। जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं, मसूरी, धनोल्टी और कैंपटी में मौसम साफ रहा। बीते कुछ दिनों से सता रहा कोहरे का सितम इस सप्ताह भी जारी रहेगा। बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी न होने से सूखी ठंड खूब सताएगी। हालांकि, दिन में मौसम शुष्क रहने से ठंड का अहसास होगा।वहीं, कड़ाके की ठंड, शीतलहर और गलन के चलते खटीमा, रुद्रपुर में मंगलवार सुबह जनजीवन प्रभावित रहा। ठंड से बचने के लिए लोग बाहर कम ही निकले। खटीमा क्षेत्र का न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। खटीमा के झनकईया, नगरा तराई, मझोला, झनकट, चकरपुर आदि क्षेत्रों में तड़के से ही घना कोहरा छाया रहा। कोहरे के चलते सुबह 10 बजे तक सड़कों पर गुजर रहे वाहन चालकों को लाइट जलानी पड़ी। दोपहर बाद हल्की धूप खिली, लेकिन ठंड से राहत नहीं मिली।नगर पालिका की ओर से भी सिर्फ खटीमा चौराहा, कंजाबाग चौराहा और ब्लॉक कार्यालय परिसर में ही अलाव की व्यवस्था की गई थी जिसके चलते दूसरे सार्वजनिक जगहों पर लोग ठिठुरते नजर आए। थारू जीआईसी खटीमा के मौसम विज्ञान केंद्र प्रभारी नरेंद्र सिंह रौतेला ने बताया कि खटीमा में मंगलवार को अधिकतम तापमान 20, न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस रहा। रात के तापमान में और गिरावट आने की संभावना है।सुबह से शाम तक कोहरे की आगोश में रहा काशीपुरकड़ाके की ठंड में सुबह से ही शहर और आसपास का इलाका कोहरे की चपेट में रहा जिससे जनजीवन अस्तव्यस्त रहा। दोपहर बाद कुछ समय के लिए धूप खिली जिससे बाजार में चहल-पहल नजर आई। कड़ाके की सर्दी और कोहरे के चलते सुबह सड़कों पर पाला नजर आया। दुकानें भी देर से ही खुलीं। स्कूलों में शीतकालीन अवकाश होने से सुबह चहल-पहल कम ही रही। लोग कई जगहों पर अलाव जलाते नजर आए।दोपहर बाद हल्की धूप खिलने के बाद लोगों ने राहत महसूस की जिसके बाद सड़कों और बाजारों में लोगों की चहलकदमी नजर आई। शाम होते ही कोहरे ने शहर को फिर से अपने आगोश में ले लिया और ठंड बढ़ते ही लोग घरों में ही कैद रहे। वहीं फल-सब्जी मंडी परिसर में आढ़तियों और किसानों के लिए अलावा की व्यवस्था की गई। मंडी सचिव आशा गोस्वामी ने बताया कि ठंड दिनों दिन बढ़ रही है। इसे देखते हुए मंडी में अलाव की व्यवस्था की गई है। नगर निकायों की ओर से भी शहर में अलाव जलाने की व्यवस्था की गई है।

mrgj

Share
Published by
mrgj

Recent Posts

Doiwala to preserve Tehri’s heritage with new Ghantaghar

By ARUN PRATAP SINGHGarhwal Post Bureau Dehradun, 10 Sep: The historic legacy and memories of…

9 hours ago

डिजिटल यूथ महोत्सव में विजेताओं की रही धूम, डीएम ने किया सम्मानित

पौड़ी। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने जिला कार्यालय में डिजिटल यूथ महोत्सव-2026 के अंतर्गत आयोजित…

9 hours ago

Sikh community’s participation vital in nation-building: Nitin Nabin

Dhami hails role of Punjabi community in Terai’s development my uttarakhand news Bureau Rudrapur (US…

9 hours ago

Nitin Nabin attacking Rahul Gandhi to hide BJP’s failures: Ganesh Godiyal

By ARUN PRATAP SINGHGarhwal Post Bureau Dehradun, 10 Sep: Uttarakhand Pradesh Congress Committee President Ganesh…

9 hours ago

पटेल नगर में पुलिस-बदमाशों की मुठभेड़, पैर में गोली लगने से सुपारी किलर घायल, साथी फरार –

देहरादून। पटेल नगर थाना क्षेत्र में  पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस…

9 hours ago

Vibrant Villages Scheme to Boost Tourism in 91 Border Villages of Uttarakhand – my uttarakhand news

The development of basic amenities in 91 villages of Uttarakhand situated along the China-Nepal border…

10 hours ago