Latest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून : विभिन्न संगठनों की मांग के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चार प्रतिशत बढ़े हुए महंगाई भत्ते की पत्रावली को अनुमोदन दे दिया है। इससे पहले दिन में उत्तराखंड अधिकारी कर्मचारी शिक्षक समन्वय समिति ने मुख्यमंत्री से महंगाई भत्ता बढ़ाने की मांग की थी। केंद्र के समान महंगाई भत्ता चार प्रतिशत बढ़ाने की मांग कई माह से चल रही है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री ने इसकी पत्रावली पर अनुमोदन दे दिया। शनिवार को इसका आदेश जारी हो सकता है। अपर मुख्य सचिव वित्त आनंदबर्द्धन ने बताया कि मुख्यमंत्री का अनुमोदन मिलने के बाद जल्द ही आदेश जारी कर दिया जाएगा।सचिवालय संघ ने जताया आभारसचिवालय संघ ने मुख्यमंत्री का आभार जताया। संघ के अध्यक्ष सुनील लखेड़ा, उपाध्यक्ष जीतमणि पैन्यूली, महासचिव राकेश जोशी, संयुक्त सचिव रणजीत सिंह रावत, लालमणि जोशी, रेनू भट्ट, रमेश बड़थ्वाल, प्रमिला टमटा ने कहा कि काफी समय से ये मांग की जा रही थी, जिससे लाखों कर्मचारियों को लाभ होगा।समिति ने दिया था 15 तक का समयउत्तराखंड अधिकारी कर्मचारी शिक्षक समन्वय समिति के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को दिन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर चार प्रतिशत बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता देने की मांग की थी। समिति ने पूर्व में चेतावनी दी थी कि 15 जनवरी तक महंगाई भत्ता न मिला तो प्रदेशव्यापी आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। उत्तरांचल पर्वतीय शिक्षक कर्मचारी संगठन ने भी यही चेतावनी दी थी।
देहरादून के स्कूल में छात्रा से छेड़छाड़ का मामला, शिक्षक पर लगे गंभीर इल्जाम; प्रधानाचार्य…
FDA का सख्त एक्शन, नोटिस पाने वाले कारोबारी अगले आदेश तक नहीं कर सकेंगे खाद्य…
नई टिहरी। उत्तराखंड के टिहरी जिले में शनिवार सुबह उस समय हलचल मच गई, जब…
देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम करवट ले सकता है। प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों…
एडीएम के.के. मिश्रा ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद, 18 शिकायतें प्राप्त; अधिकांश का मौके…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 21 Oct: Chief Secretary Anand Bardhan on Wednesday emphasised the…