Categories: NewsUttarakhand

उत्तराखंड में सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, 6 जिलों में कोल्ड डे अलर्ट – myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)नैनीताल: उत्तराखंड में ठिठुरन ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। प्रदेश में फिलहाल शीतलहर से राहत नहीं मिलने वाली है। उत्तराखंड के 6 जिलों में 16 जनवरी तक घना कोहरा छाने के साथ सर्द हवाएं चलने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार इन जिलों में आज से अगले 4 दिनों तक कोल्ड डे जैसी स्थिति रहेगी। मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, उधम सिंह नगर और हरिद्वार जिले में 16 जनवरी तक सर्द हवाएं चलने के साथ घना कोहरा छाने का पूर्वानुमान जारी किया है।उत्तराखंड में आज एक बार फिर घने कोहरे के कारण लोगों की समस्या बढ़ती हुई नजर आएगी. इस दौरान कुछ जिले कोहरे से बेहद ज्यादा प्रभावित नजर आएंगे. जिसके कारण तापमान में आई कमी लोगों की कंपकंपी छुड़ा देगी. इस दौरान हरिद्वार, उधम सिंह नगर पौड़ी और नैनीताल जिला कोहरे को लेकर सबसे ज्यादा प्रभावित दिखाई देगा।प्रदेश के कुछ जिलों में आज से अगले चार दिन तक शीत दिवस जैसी स्थिति रहेगी। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल, हरिद्वार जिले में 16 दिसंबर तक घना कोहरा छाने के साथ सर्द हवाएं चलने के आसार हैं।मौसम विज्ञान केंद्र ने आज (शनिवार) हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में कोहरा छाने का ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन दोनों जिलों में गंभीर शीत लहर होने के आसार हैं। जबकि देहरादून, पौड़ी और नैनीताल जिले में घना कोहरा छाने का येलो अलर्ट जारी किया गया। इन जिलों के भी कुछ इलाकों में शीत लहर की स्थिति रहेगी।उत्तराखंड में इस सीजन में अब तक बारिश और बर्फबारी न के बराबर हुई है, लेकिन मौसम ने अपने तेवर कम नहीं किए हैं। शुक्रवार को भी मैदान से लेकर पहाड़ी क्षेत्रों तक कोल्ड डे का असर रहा। यह प्रदेश में सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 6 डिग्री लुढक कर 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आज से 4 दिनों तक 6 जिलों में शीत दिवस जैसी स्थिति का अनुमान जारी किया है।प्रदेश के कुछ जिलों में कोहरा और पर्वतीय क्षेत्रों में पाला पड़ने से सूखी ठंड लोगों की दुश्वारियां बढ़ा रही हैं। शुक्रवार को देहरादून सहित कई जिलों में घना कोहरा छाने सर्द हवाएं चलने से तापमान में गिरावट आई और दिन भर कंपकंपी वाली ठंड ने लोगों को परेशान किया। शीत दिवस के चलते दिन के समय भी बादल छाने से अंधेरे जैसा माहौल रहा। कुछ जगहों पर धूप के दर्शन हुए लेकिन तापमान में इसका कोई असर नहीं दिखाई दिया। पंतनगर में अधिकतम तापमान 6 डिग्री कम होने के साथ 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस ज्यादा होने के साथ 18.7 डिग्री सेल्सियस रहा। नई टिहरी में भी तापमान सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दरअसल, कोल्ड डे तापमान के 10 डिग्री से कम हो जाने और अधिकतम तापमान के मौसम के सामान्य तापमान से 4.5 से 6.4 डिग्री सेल्सियस तक नीचे गिरने के बाद होता है। वहीं, अधिकतम तापमान के 6.5 डिग्री सेल्सियस या इससे अधिक नीचे लुढ़कने पर गंभीर कोल्ड डे घोषित किया जाता है। 16 जनवरी तक प्रदेश के 6 जिलों में शीत दिवस का अलर्ट है।

mrgj

Share
Published by
mrgj

Recent Posts

राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर सुबोध उनियाल की अपील, रक्तदान को बनाएं जनआंदोलन

देहरादून- राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने…

6 minutes ago

Culture & Style come together at Miss Traditional Sub-Contest of Miss Uttarakhand

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 29 Sep: The Miss Traditional sub-contest under Miss Uttarakhand 2026…

6 minutes ago

Prajwal Bhatt elected President; Vaibhav Barthwal, Secretary

Doon University Student Council Elections conclude peacefully my uttarakhand news Bureau Dehradun, 29 Sep: The…

17 minutes ago

एमडीडीए की नई पहचान को मिली रचनात्मक उड़ान, मैस्कॉट-स्लोगन प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित

मैस्कॉट प्रतियोगिता में स्नेहा भण्डारी ने प्रथम, अनुराग रमोला को द्वितीय, अंकिता बिष्ट को तृतीय…

27 minutes ago

U’chal University celebrates Forensic Science Day with ‘PRAMANAM’

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 29 Sep: The School of Applied and Life Sciences at…

39 minutes ago