Categories: NewsUttarakhand

उत्तराखंड में छह महीने के अंदर होंगे स्थानीय निकाय चुनाव, राज्य सरकार ने कर ली तैयारी – myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)नैनीताल। उत्तराखंड में नगर निकायों के चुनाव छह माह के भीतर होंगे। अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट 26 जनवरी तक मिल जाएगी। जिसके बाद आरक्षण तय होगा।राज्य में निकायों का परिसीमन पूरा हो चुका है। राज्य निर्वाचन आयोग फरवरी तक निकायों की निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन कर देगा। राज्य सरकार की तरफ से हाई कोर्ट को बताया गया है कि सरकार ने निकायों के चुनाव कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और आरक्षण तय करने के लिए एक सदस्यीय न्यायिक कमीशन का गठन भी किया है।निकाय चुनाव को लेकर कोर्ट में हुई सुनवाईमंगलवार को कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी व न्यायमूर्ति विवेक भारती शर्मा की खंडपीठ में जसपुर ऊधमसिंह नगर निवासी मोहम्मद अनीस व नैनीताल निवासी राजीव लोचन साह की अलग अलग जनहित याचिका पर एक साथ सुनवाई हुई। इस दौरान अपर सचिव शहरी विकास व निदेशक नितिन भदौरिया कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश हुए। उन्होंने कोर्ट में बताया कि निकाय एक्ट के आधार पर निकायों के निर्वाचित बोर्ड भंग कर छह माह के लिए प्रशासकों की तैनाती की गई है।16 अप्रैल को होगी अगली सुनवाईराज्य निर्वाचन आयोग की ओर से भी बताया गया कि फरवरी में निकायों की निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन कर दिया जाएगा। कोर्ट ने बयान को रिकॉर्ड में लेते हुए अगली सुनवाई 16 अप्रैल के लिए नियत कर दी। राज्य में निकायों के कार्यकाल पहली दिसंबर 2023 को समाप्त हो जाने के बाद सभी नगर निकायों पर प्रशासकों की नियुक्ति कर गयी है।दायर हुई भी जनहित याचिकाअक्टूबर में जसपुर निवासी मोहम्मद अनीस ने निकाय चुनाव कराने को लेकर तथा राजीव लोचन साह ने निकायों में प्रशासक की नियुक्ति को असंवैधानिक करार देते हुए सरकार के निर्णय को निरस्त करने की मांग को लेकर जनहित याचिका दायर की थी। उन्होंने कहा कि पहली दिसंबर 2023 को नगर निकायों का कार्यकाल समाप्त होते ही प्रशासकों की नियुक्ति संबंधी शासनादेश 30 नवंबर को जारी किया गया था। सरकार निकाय चुनाव कराने में टालमटोली कर रही है।

mrgj

Share
Published by
mrgj

Recent Posts

उत्तरकाशी में मॉब लिंचिंग: गांववालों ने युवक को पीट-पीटकर मार डाला, दो बच्चों की मां को भगाने का आरोप – myuttarakhandnews.com

उत्तरकाशी; उत्तरकाशी में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने…

33 minutes ago

उत्तराखंड के इन 8 जिलों में आज बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं – myuttarakhandnews.com

अल्मोड़ा: मानसून की विदाई के बाद उत्तराखंड में मौसम फिलहाल शुष्क बना हुआ है। प्रदेश…

1 hour ago

हरिद्वार में बेकाबू बस का कहर, पांच वाहनों को मारी टक्कर, ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल

ऑटो चालक का  एक हाथ कटकर हुआ अलग हरिद्वार। ज्वालापुर क्षेत्र में सोमवार को तेज…

2 hours ago

उत्तराखंड कैबिनेट का बड़ा फैसला: 1.19 लाख युवाओं के रोजगार की राह आसान – myuttarakhandnews.com

चंपावत। सुदूरवर्ती क्षेत्रों तक शासन की पहुंच बढ़ाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी…

3 hours ago

सेवा संकल्प अभियान’ के तहत नानकमत्ता पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, स्वच्छता अभियान में किया श्रमदान

मुख्यमंत्री ने गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब में मत्था टेक प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की स्वच्छता…

3 hours ago