Latest posts by Sapna Rani (see all)ऋषिकेश: ऋषिकेश के पास चीला में बड़ा सड़क हादसा हो गया है। यहां सरकारी अफसरों की गाड़ी के नहर में गिरने से चार लोगों की मौत हो गई है जबकि एक लापता बताया जा रहा है। जिन अफसरों की मौत हुई है उनमें एक रेंजर और डिप्टी रेंजर भी शामिल हैं। जबकि चीला वार्डन आलोकी शक्ति नहर में गिरने के कारण लापता है। वहीं दूसरी ओर पांच व्यक्ति गंभीर घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हें एम्स अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल पुलिस लापता वार्डन की शक्ति नहर में तलाश कर रही है। हादसा चीला में गाड़ी के ट्रायल के दौरान हुआ था। मरने वालों में शामिल रेंजर शैलेश घिल्डियाल आइएएस मंगेश घिल्डियाल के भाई है। हादसा चीला बैराज से करीब एक किमी आगे नदी किनारे हुआ।टायर फटने की वजह से हुआ हादसाबताया जा रहा है कि हादसा गाड़ी का टायर फटने की वजह से हुआ। गाड़ी का टायर फट गया और गाड़ी पलट गई। गाडी में वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों सहित कुल दस लोग सवार थे। इनमें चीला रेंजर शैलेष घिल्डियाल, डिप्टी रेंजर प्रमोद ध्यानी, वन दरोगा सैफ अली खान और कुलराज सिंह की मौत हो गई। जबकि वार्डन आलोकी शक्ति नहर में गिर गए। जिसकी खोजबीन देर शाम तक चल रही थी। वहीं दूसरी ओर पांच लोग गंभीर घायल हैं। घायलों का उपचार एम्स ऋषिकेश में किया जा रहा है।गाड़ी में 10 लोग थे सवारराजाजी टाइगर रिजर्व के मुताबिक एक इंटरसेप्टर कार जिम कार्बेट से मिली थी, जिसका ट्रायल किया जा रहा था। कार सोमवार की शाम को चीला रेंज से ऋषिकेश की ओर जा रही थी, तभी टायर फटने से कार पेड़ से टकरा गई और हादसा हो गया। घायलों को एम्स के ट्रॉमा इमरजेंसी में भर्ती किया गया है। घायलों में से चार लोगों ने ट्रॉमा इमरजेंसी पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। जबकि इलाज हेतु भर्ती किये गए कुल पांच घायलों में से दो लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है।घायलों में से अमित सेमवाल और अश्वनी की हालत नाजुक बनी हुई है। इधर एसडीआरएफ के कमांडेंट मणिकांत मिश्रा ने बताया कि हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है, जबकि पांच घायल है। लापता वार्डन की तलाश की जा रही है। राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क के डायरेक्टर साकेत बडोला ने बताया कि हादसे में जान गवाने वाले रेंजर शैलेश घिल्डियाल आइएएस मंगेश घिल्डियाल के भाई थे। मालूम हो कि मंगेश घिल्डियाल इन दिनों प्रतिनियुक्ति पर पीएमओ में तैनात है।
सादगी, स्पष्टवादिता और कर्तव्यनिष्ठा से बनाई अलग पहचान, बेटियों के लिए बनीं प्रेरणा देहरादून। उत्तराखंड…
Rudrapur Accident: सड़क पर बाइक गिरते ही पीछे से आए वाहन ने कुचला, हादसे में…
देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रही है, लेकिन श्रद्धालुओं…
देहरादून। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून (पंजीकृत) की ओर से रेसकोर्स स्थित श्री…
27 अक्टूबर को गैरसैंण में विधानसभा घेराव करेगी कांग्रेस देहरादून। उत्तराखंड में भाजपा सरकार की…
देहरादून। उत्तराखंड में जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेशव्यापी ‘उत्तराखंड न्याय…