Latest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून। उत्तराखंड में कड़ाके की ठंड से पड़ रही है। यहां सर्द हवाओं से ठिठुरन बढ़ गई है। दून में कोहरे का प्रकोप कुछ कम हुआ है, लेकिन दिन में सर्द हवाएं कंपकंपी छुड़ा रही हैं। हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में घने कोहरे से जनजीवन प्रभावित है। पर्वतीय क्षेत्रों में दिन में चटख धूप और सुबह-शाम कड़ाके की ठंड पड़ रही है। अब तो मैदान में भी लगातार तापमान गिर रहा है। तापमान में दर्ज की जा रही गिरावट से अब ठंड लगातार बढ़ रही है। वहीं, पहाड़ की चोटियों पर बर्फबारी से तापमान माइनस में पहुंच गया है। चमोली में कई झरने जम गए हैं।कोहरे का प्रकोपमौसम विभाग के अनुसार, आज यानी बुधवार को पर्वतीय क्षेत्रों में करीब दो माह बाद वर्षा-बर्फबारी के आसार बन रहे हैं। जबकि, मैदानी क्षेत्रों में कोहरे का प्रकोप जारी रह सकता है। कहीं-कहीं शीत दिवस की स्थिति बनने की चेतावनी जारी की गई है।सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरनप्रदेश में शुष्क मौसम के बीच सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है। मैदानी क्षेत्रों में घने कोहरे के कारण शीत दिवस की स्थिति बनी हुई है। पर्वतीय क्षेत्रों में दिनभर धूप खिल रही है, लेकिन सुबह-शाम कंपकंपी बरकरार है।बारिश और बर्फबारी के हैं आसारमौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में आज कहीं-कहीं हल्की वर्षा व चोटियों पर बर्फबारी होने की संभावना है। जबकि, मैदानी क्षेत्रों में अगले दो दिन कोहरे का प्रकोप जारी रह सकता है। खासकर ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार में घने कोहरे के कारण पारा सामान्य से और नीचे जा सकता है। देहरादून, पौड़ी और नैनीताल में भी मध्यम कोहरे के साथ ही सर्द हवाएं परेशानी बढ़ा सकती हैं।
देहरादून, । यूपीईएस विश्वविद्यालय के 24वें दीक्षांत समारोह का गुरुवार को शुभारंभ हुआ। छह दिन…
दिव्यांगता प्रमाणपत्र, मतदाता साक्षरता और सुगम मतदान की दी जानकारी; समावेशी निर्वाचन पर जोर देहरादून-…
देहरादून,। अग्रणी एफएमसीजी समूह और बहु-व्यावसायिक कॉर्पोरेशन धर्मपाल सत्यपाल ग्रुप (डीएस ग्रुप) के लोकप्रिय ब्रांड्स…
देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज के अनुरोध पर मुख्यमंत्री पुष्कर…
The Adi Kailash Parikrama Run is set to emerge as a major attraction for adventure…
मुख्यमंत्री ने यूपीईएस के 24वें दीक्षांत समारोह में किया प्रतिभाग जीवन में व्यवहार, विनम्रता और…