Latest posts by Sapna Rani (see all)नैनीताल : कुमाऊं के दो तिहाई विधायक अब तक पूरी विधायक निधि खर्च नहीं कर पाए हैं। 29 में से सिर्फ नौ ही विधायक अब तक अपनी पूरी निधि खर्च किए हैं। पिथौरागढ़ के तीन विधायक, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और नैनीताल जिले में रामनगर विधायक को छोड़ अन्य पांचों विधायक पूरी राशि खर्च कर चुके हैं। ऊधमसिंह नगर का कोई भी विधायक पूरी राशि खर्च नहीं कर पाया है। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा सर्वाधिक तीन करोड़ 98 लाख खर्च कर कतार में आगे हैं। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य की निधि से तो सिर्फ 47 लाख 59 हजार रुपये ही खर्च हुए हैं। उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी 2.15 करोड खर्च कर चुके हैं।अल्मोड़ाजागेश्वर विधायक मोहन सिंह मेहरा आवंटित कर चुके 423.65 लाखसोमेश्वर विधायक रेखा आर्या ने आवंटित किए 327.81 लाख रुपयेसल्ट विधायक महेश जीना ने 270.87 लाख आवंटित किए हैं।द्वाराहाट विधायक मदन बिष्ट 269.23 लाख रुपये आवंटित कर चुके हैं।रानीखेत विधायक प्रमोद नैनवाल ने 75.28 लाख तो अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी मात्र 38.2 लाख ही आवंटित कर पाए हैंबागेश्वरपार्वती दास ने चार करोड़ 89 लाख 97 हजार रुपये के प्रस्ताव दिए हैं।कपकोट विधायक सुरेश गढ़िया एक करोड़ दो लाख 97 हजार के प्रस्ताव दिए हैंपिथौरागढ़डीडीहाट विधायक बिशन सिंह चुफाल, पिथौरागढ़ विधायक मयूख महर, गंगोलीहाट विधायक फकीर राम टम्टा कर चुके पूरी विधायक निधि खर्चधारचूला से कांग्रेस विधायक हरीश धामी पूरी निधि खर्च नहीं कर पाए हैं। उनकी निधि में अब भी 40 लाख रुपये बचे हैं। इस बाबत धामी का कहना है कि वित्तीय वर्ष के समाप्त होने में अभी समय बचा है। जल्द ही यह राशि भी खर्च कर ली जाएगी।29 में से 9 ने ही की पूरी राशि खर्च कुमाऊं के 29 विधायकों में से 9 विधायकों ने ही पूरी निधि खर्च की है। इनमें पिथौरागढ़ जिले के तीन, चंपावत के एक (सीएम), नैनीताल जिले के पांच विधायक शामिल हैं।चंपावतचंपावत विधायक /मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपनी पूरी निधि आवंटित कर चुके हैंलोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी निधि खर्च करने में सबसे अधिक कंजूस, दूसरे साल में महज 1.75 लाख ही खर्च कर पाएऊधमसिंह नगरत्रिलोक सिंह चीमा महज 75 लाख रुपये ही खर्च कर पाएजसपुर विधायक आदेश चौहान ने खर्च किए एक करोड़ 66 हजारगदरपुर विधायक अरविंद पांडे ने खर्चे 3.41 करोड़रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा ने खर्च किए 1.95 करोड़किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ 2.92 करोड़ खर्च कर चुकेनानकमत्ता विधायक गोपाल सिंह राणा की निधि से 3.57 करोड़ खर्च
देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रही है, लेकिन श्रद्धालुओं…
देहरादून। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून (पंजीकृत) की ओर से रेसकोर्स स्थित श्री…
27 अक्टूबर को गैरसैंण में विधानसभा घेराव करेगी कांग्रेस देहरादून। उत्तराखंड में भाजपा सरकार की…
देहरादून। उत्तराखंड में जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेशव्यापी ‘उत्तराखंड न्याय…
my uttarakhand news Bureau Mussoorie, 18 Oct: The ‘Seva Sankalp Abhiyan’ launched by the Mussoorie…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: A delegation of international film producers met Chief…