Categories: NewsUttarakhand

उत्तराखंड में बीजेपी विधायक ने अपनी ही सरकार के खिलाफ दिया धरना, वजह जानने लायक – myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून: उत्तराखंड में बीजेपी विधायक दुर्गेश्वर लाल ने मंगलवार को अपनी ही सरकार के खिलाफ धरना दिया है. इस घटनाक्रम से राजनीतिक माहौल भी गरमा गया है. विधायक का कहना है कि उनके क्षेत्र के डीएफओ को तत्काल हटाया जाए. उन्होंने वन मंत्री सुबोध उनियाल के आवास के बाहर धरना भी दिया. विधायक दुर्गेश्वर लाल ने वन मंत्री उनियाल पर भी गंभीर आरोप लगाए. विधायक ने मंत्री पर जातिसूचक टिप्पणी करने का आरोप लगाया है. फिलहाल यह मामला अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के संज्ञान में लाया गया है.दुर्गेश्वर लाल यहां पुरोला से बीजेपी विधायक हैं. वे मंगलवार को अपने निर्वाचन क्षेत्र में तैनात डीएफओ के तत्काल ट्रांसफर की मांग को लेकर वन मंत्री सुबोध उनियाल के आवास के बाहर धरने पर बैठ गए. विधायक ने प्रभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) पर निष्क्रिय रहने और उनके निर्वाचन क्षेत्र में विकास परियोजनाओं में बाधा उत्पन्न करने का आरोप लगाया है.‘विधायक मानने को तैयार नहीं’विधायक का कहना है कि जिला योजना के तहत प्राप्त धन भी डीएफओ ने खर्च नहीं किया है. वहीं, मंत्री उनियाल ने कहा, विधायक की शिकायत के आधार पर मैंने गढ़वाल के मुख्य वन संरक्षक को आरोपों की जांच करने और एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं. हालांकि, वो (MLA) कुछ भी सुनने को तैयार नहीं हैं. डीएफओ के तत्काल ट्रांसफर पर जोर दे रहे हैं. उनियाल ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री ने मामले का संज्ञान लिया है.‘कुछ भी गलत नहीं’हालांकि, प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को विधायक के अपनी ही पार्टी की सरकार के मंत्री के खिलाफ सार्वजनिक रूप से विरोध करने में कुछ भी असामान्य नहीं लगा. विधायक के धरने के बारे में पूछे जाने पर भट्ट ने कहा, विधायकों द्वारा अपने निर्वाचन क्षेत्र के विकास संबंधी मामलों को संबंधित मंत्रियों के साथ उठाना सामान्य बात है. इससे समाधान निकलता है.

mrgj

Share
Published by
mrgj

Recent Posts

उत्तराखंड की बेटी IPS तृप्ति भट्ट को CBI में SP की जिम्मेदारी, देवभूमि का बढ़ाया मान

सादगी, स्पष्टवादिता और कर्तव्यनिष्ठा से बनाई अलग पहचान, बेटियों के लिए बनीं प्रेरणा देहरादून। उत्तराखंड…

16 minutes ago

चारधाम यात्रा में टूटा रिकॉर्ड, 60 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या

देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रही है, लेकिन श्रद्धालुओं…

1 hour ago

भव्य दशहरा: LED-लेज़र से जगमगाए रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के विशालकाय पुतले –

देहरादून। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून (पंजीकृत) की ओर से रेसकोर्स स्थित श्री…

2 hours ago

22 से 26 अक्टूबर तक गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में न्याय यात्रा निकाली कांग्रेस

27 अक्टूबर को गैरसैंण में विधानसभा घेराव करेगी कांग्रेस  देहरादून। उत्तराखंड में भाजपा सरकार की…

2 hours ago

उत्तराखंड में कांग्रेस की ‘न्याय यात्रा’ का शंखनाद 22 अक्टूबर से, चार दिशाओं से सरकार को घेरने की तैयारी –

 देहरादून। उत्तराखंड में जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेशव्यापी ‘उत्तराखंड न्याय…

10 hours ago