Latest posts by Sapna Rani (see all)मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा राज्य कर्मचारियों को महंगाई भत्ते की सौग़ात दी गई है। प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को मौजूदा महंगाई भत्ते में 4 प्रतिशत बढ़ोतरी करते हुए अब 46 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा। इसके साथ ही प्रदेश के पेंशनधारकों को भी चार प्रतिशत बढ़े हुए महंगाई भत्ते का लाभ मिलेगा।मुख्यमंत्री धामी की सहमति के बाद शासन द्वारा इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया गया है। शासनादेश में कहा गया है कि उक्त कार्मिकों को 01 जुलाई, 2023 से दिनांक 31 दिसम्बर, 2023 तक के पुनरीक्षित मंहगाई भत्ते के अवशेष (एरियर) का भुगतान नकद किया जायेगा। 01 जनवरी, 2024 से मंहगाई भत्ते का भुगतान नियमित वेतन के साथ किया जायेगा परन्तु अंशदायी पेंशन योजना से आच्छादित कार्मिकों के पेंशन अंशदान नियोक्ता के अंश के साथ नई पेंशन योजना से सम्बन्धित खाते में जमा की जायेगी तथा शेष धनराशि नकद भुगतान की जायेगी। उक्त वर्णित शतों एवं पूर्व में वर्णित शर्तों / प्रतिबन्धों के अधीन उपरोक्तानुसार स्वीकृत मंहगाई भत्ता उत्तराखण्ड राज्य के अधीन कार्यरत अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों को भी अनुमन्य होगा।
By Sunil Sonker Mussoorie, 28 Oct: “Mussoorie is a hub for education. Students educated in…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 28 Oct: As part of Virasat Mahotsav-2026, students from 20…
my uttarakhand news Bureau Mussoorie, 28 Oct: A driver’s attempt…
शिमला; करवा चौथ के अवसर पर उत्तराखंड में गुरुवार को सार्वजनिक अवकाश रहेगा। राज्य सरकार…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 28 Oct: Chief Minister Pushkar Singh Dhami today conducted an…
मसूरी में बारिश से बढ़ी ठंड देहरादून। उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट…