Latest posts by Sapna Rani (see all)देहरादुन। 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह है, जिसे लेकर देशभर के लोग उत्साहित हैं। उत्तराखंड में भी तैयारियां चल रही हैं। ऐसे में, उत्तराखंड सरकार ने घोषणा की है कि राज्य भर में शराब की दुकानें 22 जनवरी को बंद कर दी जाएंगी. उत्तराखंड आबकारी आयुक्त ने शुक्रवार को जिला प्रशासन को निर्देश दिया कि 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह होगा, जिसके मद्देनज यह निर्णय लिया गया है कि 22 जनवरी को शहर की सभी शराब की दुकानें, बार और डिपार्टमेंटल स्टोर आदि बंद रहेंगे।वैदिक अनुष्ठान 16 जनवरी से शुरूअयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह 22 जनवरी को आयोजित किया जाएगा। हालांकि, राम लला के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के लिए वैदिक अनुष्ठान मुख्य समारोह से एक सप्ताह पहले यानी 16 जनवरी को शुरू हो जाएंगे।उत्तर प्रदेश में भी निर्देश जारीइससे पहले 11 जनवरी को उत्तर प्रदेश के आबकारी आयुक्त ने राज्य के जिला प्रशासन को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया था कि 22 जनवरी को राज्य की सभी शराब की दुकानें बंद रहें। इसके लिए सभी जिलाधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं।यूपी आबकारी आयुक्त ने जारी किया था नोटिसयूपी आबकारी आयुक्त द्वारा नोटिस जारी किया गया था, जिसमें लिखा था कि आप जानते हैं कि 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में श्री राम जन्म भूमि पर राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह होगा। उपरोक्त के दृष्टिगत यह निर्णय लिया गया है 22 जनवरी को राज्य की सभी शराब की दुकानें बंद रहेंगी। लाइसेंसधारी बंद होने के लिए किसी भी मुआवजे या दावे के हकदार नहीं होंगे। कृपया तदनुसार अनुपालन सुनिश्चित करें।
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 28 Oct: BJP today expressed satisfaction over the passage of…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 28 Oct: The Special Investigation Team (SIT) of Dehradun Police…
नैनीताल कोतवाली के बाहर क्यों जुटी भीड़? जातिसूचक टिप्पणी के आरोप से मचा हंगामा, कार्रवाई…
my uttarakhand news Bureau Srinagar (Garhwal), 28 Oct: Dr. Om Prakash Tiwari, Assistant Professor in the…
By Sunil Sonker Mussoorie, 28 Oct: “Mussoorie is a hub for education. Students educated in…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 28 Oct: As part of Virasat Mahotsav-2026, students from 20…