एसजीआरआर कर्णप्रयाग के पूर्व छात्र पीयूष पंत का एनडीए में चयन

देहरादून। श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल कर्णप्रयाग के पूर्व छात्र पीयूष पंत का चयन राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) में हुआ है। पीयूष पंत ने वर्ष 2023 में 12वीं की परीक्षा श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल कर्णप्रयाग से 94.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्तीर्ण की है। पीयूष की उपलब्धि पर स्कूल व कर्णप्रयाग के बच्चों में हर्ष का माहौल है। एसजीआरआर एजुकेशन मिशन के चेयरमैन श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज ने पीयूष पंत को शुभकामनाएं देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, कर्णप्रयाग के प्रधानाचार्य बुद्धि बल्लभ डोभाल ने जानकारी दी कि पीयूष पंत एक अनुशासित और मेधावी छात्र रहे हैं। ऐसे छात्र स्कूल के सभी बच्चों के रोल माॅडल के रूप में प्रेरणा स्वरूप बनते हैं। पीयूष के पिता विनोद पंत किसान थे जिनका वर्ष 2013 में निधन हो गया था।
पीयूष की माता बीना देवी श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, कर्णप्रयाग में ही आया (चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी) हैं। पीयूष की एक बहन का हाल ही में आईटीबीपी में और दूसरी बहन का बीएसएफ में चयन हुआ है। माता बीना देवी बच्चों की सफलता पर गद्गद् हैं और कहती हैं कि श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल कर्णप्रयाग प्रबन्धन से उनके बच्चों को हमेशा सहयोग मिला है। अब उनके सभी बच्चे देशसेवा में सजग प्रहरी के रूप में अपना सर्वोच्च योगदान देकर अपने गुरुजनों और परिजनों का सदैव मान बढ़ाएंगे।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

कानून व्यवस्था मजबूत करने को जिला बदर की कार्रवाई, छह अपराधियों पर छह माह की रोक

नैनीताल:  जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश…

21 minutes ago

देहरादून में एक और चिटफंड घोटाला: 100 से ज्यादा लोगों को ठगा… क्रिप्टो-फॉरेक्स के नाम पर लूटे आठ करोड़ – myuttarakhandnews.com

देहरादून। दून में एक और बड़ा चिटफंड घोटाला सामने आया है। छह से सात प्रतिशत…

26 minutes ago

प्रेमनगर में PG-हॉस्टलों पर दून पुलिस का शिकंजा, 4 संचालकों को नोटिस

देर रात पुलिस टीमों ने चलाया आकस्मिक चेकिंग अभियान, 4 संदिग्ध युवकों को पूछताछ के…

42 minutes ago

मुख्यमंत्री धामी से महानिदेशक एनसीसी ने की शिष्टाचार भेंट

उत्तराखण्ड में एनसीसी के विस्तार एवं आधुनिक आधारभूत संरचना के विकास पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा…

1 hour ago

पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग नहीं होगा बर्दाश्त, पीजी-हॉस्टलों पर पुलिस का शिकंजा –

देहरादून। प्रेमनगर क्षेत्र में पीजी और हॉस्टलों में रहने वाले छात्र-छात्राओं की गतिविधियों पर नजर…

1 hour ago

The Montessori School hosts Inter-House Patriotic Singing and Dance Competition and Investiture Ceremony

my uttarakhand news Bureau  Dehradun, 19 Aug: A grand celebration of national pride, artistic expression,…

2 hours ago