देहरादून। प्रधानमंत्री के परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का 29 जनवरी को सभी विद्यालयों में सीधा प्रसारण होगा। माध्यमिक शिक्षा निदेशक महावीर सिंह बिष्ट ने सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को इसके निर्देश दिए हैं। शिक्षा निदेशक ने सभी सीईओ को दिए निर्देश में कहा, सभी राजकीय, अशासकीय एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों, छात्रावासों, डायट, एससीईआरटी एवं विभागीय कार्यालयों में इसके सीधे प्रसारण की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। जिन विद्यालयों में टेलीविजन की सुविधा उपलब्ध नहीं है, इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जाए।
निर्देश में कहा गया है कि कंप्यूटर, लैपटॉप, मोबाइल आदि से भी कार्यक्रम को देखा व सुना जा सकता है। प्रदेश में परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के तहत जगह-जगह सेल्फी प्वाइंट बनाए जाएंगे। अपर राज्य परियोजना निदेशक डॉ. मुकुल कुमार सती ने सभी सीईओ को दिए निर्देश में कहा, प्रधानमंत्री के परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम को उत्सव के रूप में मनाया जाना है। इसके लिए सर्वाधिक छात्र संख्या वाले विद्यालयों, रेलवे स्टेशनों, बस अड्डो, एयरपोर्ट, पर्यटक स्थलों आदि स्थानों पर सेल्फी प्वाइंट बनाए जा सकते हैं।
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…
देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE /Dehradun Chief minister Pushkar Singh Dhami on Wednesday announced recruitment in…
नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…