एसजीआरआर विश्वविद्यालय में स्तन कैंसर पर जनजागरूकता शिविर का आयोजन

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के आईक्यूएसी सेल एवम् श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में स्तन कैंसर जनजागरूकता शिविर लगाया गया। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल कैंसर सर्जरी विभाग की विशेषज्ञों ने विश्वविद्यालय की 50 महिला फेकल्टी सदस्यों की मैमोग्राफी जाॅच की। कैंसर सर्जरी विशेषज्ञो ने स्तन कैंसर के कारण, समय से रोकथाम, मैमोग्राफी जाॅच क्यों आवश्यक है जैसे विभिन्न बिन्दुओं पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला।
बुधवार को श्री गुरु राम राय राय विश्वविद्यालय कैंपस में शिविर का आयोजन किया गया। अपने सम्बोधन में वरिष्ठ कैंसर सर्जन डाॅ पंकज कुमार गर्ग ने जानकारी सांझा करते हुए कहा कि 29 में से एक महिला में स्तन कैंसर की समस्या से पीड़ित है। आंकड़े इस बात की तस्दीक करते हैं कि समय से स्तन कैंसर के बारे में सचेत रहना आवश्यक है। समय रहते स्तन कैंसर के बारे में परामर्श लेकर स्तन कैंसर की रोकथाम की जा सकती है। इस अवसर पर डाॅ आर.पी. सिंह, डाॅ सुमन विज, डाॅ लोकेश गम्भीर आदि मौजूद रहे।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

जिलाधिकारी ने सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी में पहुंचकर बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

पौड़ी- जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने राइफलमैन शहीद जसवंत सिंह स्टेडियम, रांसी पहुंचकर सांसद चैंपियनशिप…

15 minutes ago

ग्राफिक एरा अस्पताल में उत्तराखंड निओकॉन 3 अक्टूबर से –

  देहरादून, । ग्राफिक एरा हॉस्पिटल में नवजात शिशुओं की देखभाल और उपचार से जुड़े विशेषज्ञों…

30 minutes ago

मुख्यमंत्री धामी ने दिव्यांगजन सिविल सर्विस कोचिंग का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री ने अंतराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग मुख्यमंत्री ने…

1 hour ago

देहरादून एवं लंढौर कैंट में विकास कार्यों को लेकर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने की बैठक

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बृहस्पतिवार को अपने कैम्प कार्यालय में छावनी परिषद देहरादून…

2 hours ago

शासकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों की द्वितीय दक्षता आधारित आकलन परीक्षा 5 अक्टूबर को होगी आयोजित –

 चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )जनपद चमोली के शासकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों की दक्षताओं के आकलन…

2 hours ago

पोषण माह के दौरान हिंदुस्तान जिंक की स्वास्थ्य सेवा परियोजना से 1,540 से अधिक ग्रामीणों को लाभ –

  पंतनगर । हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड द्वारा राष्ट्रीय पोषण माह के अवसर पर स्वास्थ्य सेवा प्रोजेक्ट…

2 hours ago