सियासत- गणतंत्र दिवस पर इंडिया गठबन्धन के प्रदर्शन पर भाजपा ने तरेरी आंखें

राष्ट्रीय पर्वों को राजनीति का अखाड़ा बना रही कांग्रेस – भाजपा
विपक्षी दलों के 26 जनवरी के आंदोलन पर टिकी निगाहें
देहरादून। लोकसभा चुनाव से पूर्व प्रदेश में आंदोलनों को लेकर वार-पलटवार शुरू हो गए है। उत्तराखण्ड में इंडिया गठबंधन के घटक दलों के गणतंत्र दिवस की दोपहर में भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन के ऐलान से राजनीति गर्मा गयी है। भाजपा ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस राष्ट्रीय पर्वों को राजनीति का अखाड़ा बना रही है। भाजपा ने 26 जनवरी के दिन कांग्रेस की राजनैतिक आंदोलन की घोषणा को राष्ट्रीय पर्व का अपमान बताते हुए कहा कि कांग्रेस अब राष्ट्रीय पर्वों को भी राजनीति का जरिया बना रही है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने यहां जारी बयान में कहा कि सनातन और मोदी से नफरत के चलते प्राण प्रतिष्ठा का बहिष्कार करने वाली कांग्रेस अब नफरत हराने का दावा कर रही है।
जनता उनके मिशन का जवाब देने वाली है। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन की बैठक में तय हुए आंदोलन, जीतेगा भारत, हारेगी नफरत की टाइमिंग पर गंभीर सवाल खड़ा करते हुए भट्ट ने इसे संवैधानिक पर्व गणतंत्र दिवस का अपमान बताया है । उन्होंने आंदोलन की घोषणा को विपक्ष द्वारा निम्न स्तर की राजनीति बताया और कहा कि जिस दिन समूचा देश संविधान की स्थापना का जश्न मना रहा होगा, कांग्रेस उसके समानांतर अपना राजनैतिक कार्यक्रम चलाएगी। उन्होंने तंज किया कि स्वयं को सबसे पुरानी राष्ट्रीय पार्टी बताने वाली कांग्रेस के आयोजनों में कार्यकर्ताओ के साथ अब नेता भी नही जुट रहे हैं । उन्होंने आंदोलन के स्लोगन पर निशाना साधा कि जिनके आचार, व्यवहार और संस्कारों में सनातन धर्म और पीएम के प्रति नफरत हो उनका उनके लिए आने वाली चुनौतियों से निपटना आसान नही है।
भाजपा नेता ने कहा कि पांच सौ वर्षों के इंतजार के बाद प्रभु श्री राम के अयोध्या धाम में विराजने के भव्य दिव्य आयोजन से सनातन के स्वर्णिम उत्कर्ष का जय घोष किया है । लेकिन राम राज और राष्ट्र काज से नफरत करने वालों को यह सब हजम नही हो रहा है । उन्होंने कहा कि भारत ही जीतेगा और नफरत के भाव लेकर राजनीति करने वालों की हार होगी । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के पलटवार के बाद इंडिया गठबन्धन के घटक दलों के गणतंत्र दिवस की दोपहर को उत्तराखण्ड में होने वाले प्रदर्शन की सफलता पर विश्लेषकों की विशेष नजर बनी हुई है।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

ग्रीन इण्डिया मिशन के तहत आजीविका संवर्धन एवं रोजगार सृजन पर विशेष जोर: प्रमुख सचिव

वर्ष 2031 तक की कार्ययोजना में स्थानीय समुदायों की आजीविका से जुड़ी गतिविधियों को प्राथमिकता…

5 minutes ago

एमडीडीए का बड़ा एक्शन- पांच जगह सीलिंग, आवासीय कॉलोनियों में अवैध कारोबार पर चला डंडा

सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुपालन में प्राधिकरण की सख्ती, बिना नक्शे दुकानें बनाने और…

26 minutes ago

अनुपूरक बजट हो सकता है पास, छठे राज्य वित्त आयोग पर मिलेगी अच्छी खबर – myuttarakhandnews.com

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की अहम बैठक 22 अक्टूबर को होगी।…

33 minutes ago

ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को देहरादून जिला प्रशासन की अनूठी पहल ‘रात्रि चौपाल’ शुरू

सीडीओ अभिनव शाह की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत थेवा, मालदेवता में आयोजित हुई पहली रात्रि…

47 minutes ago

बढ़ सकती है उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति की मुश्किलें, बयानों की तस्दीक में जुटी SIT – myuttarakhandnews.com

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या और उनके पति गिरधारी लाल साहू के बीच विवाद के मामले…

1 hour ago

दिन और रात में 15 डिग्री का अंतर; उत्तराखंड में बढ़ने लगी ठंड, अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम? – myuttarakhandnews.com

दिन में चटख धूप, जबकि सुबह-शाम ठंड का अहसास। राजधानी देहरादून में मौसम का यह…

2 hours ago