जोशीमठ। नए साल का जश्न मनाने के लिए औली में पर्यटकों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई है। यहां 80 प्रतिशत तक होटल और लॉज फुल हो चुके हैं और दो जनवरी तक की बुकिंग हो चुकी है। स्थानीय होटलों में पर्यटकों को पहाड़ी व्यंजन परोसे जा रहे हैं जो पर्यटकों की पहली पसंद में शामिल हो रहे हैं। नए साल का जश्न मनाने के लिए पर्यटक बड़ी संख्या में पहाड़ों का रुख करने लगे हैं। औली के साथ ही क्वारीपास में पर्यटक काफी संख्या में पहुंच रहे हैं। हालांकि औली में बर्फ पिघल चुकी है लेकिन गोरसों से लेकर क्वारीपास में बर्फ है। वहीं मौसम विभाग की 30 जनवरी के बाद पहाड़ों में बर्फबारी की संभावना है जिससे नए साल का जश्न मनाने के लिए पर्यटक अधिक संख्या में उमड़ रहे हैं।
औली में 80 प्रतिशत तक होटल, लॉज व होम स्टे बुक हो चुके हैं। गढ़वाल मंडल विकास निगम औली के प्रबंधक प्रदीप शाह ने बताया कि औली में दो जनवरी तक की बुकिंग हो चुकी है। वहीं औली के होटल व्यवसायी अजय भट्ट ने कहा कि होटलों में अधिकांश बुकिंग हो चुकी है। उम्मीद है कि नए साल पर औली में बर्फबारी हो तो बड़ी संख्या में पर्यटक उमड़ सकते हैं। पर्यटकों को होटलों में पहाड़ी व्यंजन झंगोरे की खीर, चैसा, मंडुवे की रोटी, अरसे, रोट, गहत की दाल, लाल चावल, झंगोरे की खीर आदि परोसे जा रहे हैं। पर्यटक पहाड़ी व्यंजनों को खूब पसंद कर रहे हैं।
30 सितंबर तक सभी लंबित आवास पूरे करने के निर्देश, 6,464 आवासों का निर्माण कार्य…
किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु मिलने अथवा किसी व्यक्ति के संदिग्ध प्रतीत होने पर…
नैनीताल: जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश…
देहरादून। दून में एक और बड़ा चिटफंड घोटाला सामने आया है। छह से सात प्रतिशत…
देर रात पुलिस टीमों ने चलाया आकस्मिक चेकिंग अभियान, 4 संदिग्ध युवकों को पूछताछ के…
उत्तराखण्ड में एनसीसी के विस्तार एवं आधुनिक आधारभूत संरचना के विकास पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा…