*गणतन्त्र दिवस के अवसर परेड ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने के दिये निर्देश*
आज दिनांक 24-01-2024 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा आगामी गणतन्त्र दिवस के अवसर पर परेड ग्राउंड पर आयोजित होने वाली रैतिक परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल का निरीक्षण किया गया, तत्पश्चात सुरक्षा व्यवस्था के सम्बन्ध में अधीनस्थ अधिकारियो को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्य समारोह स्थल परेड ग्राउंड पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा उपस्थित अधिकारियों को अन्य सम्बंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर समय से सारी व्यवस्थाये पूर्ण करने के निर्देश दिये गए। साथ ही कार्यक्रम में विशिष्ट अथितिगणो एवं महानुभावों के सम्मलित होने के दृष्टिगत सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, साथ ही समारोह में आने वाले अथितिगणो, व्यक्तियो के वाहनों की पार्किंग पूर्व में चिन्हित किये गए पार्किंग स्थलों में ही कराने के निर्देश दिए गए।
इस वर्ष गणतन्त्र दिवस की परेड में 10 प्लाटूनो द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है, जिसमें एक प्लाटून आर्मी, एक प्लाटून ITBP, एक प्लाटून CRPF, एक प्लाटून उ0प्र0 पुलिस, एक प्लाटून 40 वी वाहिनी पीएसी, एक प्लाटून महिला 40 वी वाहिनी पी0ए0सी0, एक प्लाटून पीआरडी, एक प्लाटून होमगार्ड तथा एक प्लाटून NCC गर्ल्स तथा एक प्लाटून NCC बॉयज का है, इसके अतिरिक्त घुड़सवार पुलिस , दंगा नियंत्रण दल, दूरसंचार, फायर सर्विस, सी0पी0यू0 दल की डेमोस्ट्रेशन टीम द्वारा भी रैतिक परेड में प्रतिभाग किया जायेगा।
Post Views: 30
Post navigation
Kedarnath Snowfall: केदारनाथ धाम में फिर बर्फबारी से बढ़ी ठिठुरन, कड़ाके की ठंड में भी…
पत्रकार कल्याण कोष से चार दिवंगत पत्रकारों के आश्रितों को ₹5-₹5 लाख की आर्थिक सहायता…
इंदौर; Noida woman Dies After Falling From Eighth Floor In Indore: इंदौर के तेजाजी नगर…
हल्द्वानी। राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में रविवार को दो दिवसीय वार्षिकोत्सव ‘क्रिसेण्डो-2026’ का शुभारंभ कुमाऊं…
देहरादून। प्रदेश के विभिन्न जनपदों में प्राथमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत बेसिक शिक्षकों के 400…
अगले वर्ष मई के प्रथम सप्ताह में माणा पास से औली तक आयोजित होगी ‘100…