गोपेश्वर। बद्रीनाथ धाम में कड़ाके की ठंड के चलते मास्टर प्लान के कार्य रुक गए हैं। धाम में काम करने वाले 80 मजदूर और इंजीनियर लौट गए हैं। अब अप्रैल माह से यहां काम शुरू होगा। बदरीनाथ धाम में प्रधानमंत्री नरेंद्र ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत बदरीनाथ महायोजना के काम को कड़ाके की ठंड ने रोक दिया है। इन दिनों धाम में द्वितीय चरण के काम चल रहे थे जबकि प्रथम चरण के काम को भी अंतिम रूप दिया जा रहा था लेकिन धाम में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ऐसे में अब वहां रहकर काम करना मजदूरों व इंजीनियरों के लिए संभव नहीं था।
इस कारण परियोनजा के काम में लगे लोनिवि पीआईयू के 80 मजदूर व इंजीनियर लौट गए हैं। धाम में इन दिनों सौंदर्यीकरण, रिवर फ्रंट आदि के काम चल रहे थे लेकिन पिछले दिनों हुई बर्फबारी के बाद यहां कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ठंड में मशीन ऑपरेटर, मजदूर व इंजीनियरों के लिए काम करना संभव नहीं हो पा रहा था। लोनिवि के अधिशासी अभियंता विपुल सैनी ने बताया कि ठंड अधिक होने के चलते धाम में निर्माण कार्य रोक दिए गए हैं और मजदूर व कर्मचारी लौट गए हैं।
महोबा की चरखारी सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक बृजभूषण राजपूत ने विजयदशमी पर्व…
देहरादून में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हिंदू नेशनल कॉलेज और परेड ग्राउंड में रावण…
Pic: Bhumesh Bharti Dr Dhal Singh Bisen sworn-in as Governor of Uttarakhand By OUR STAFF…
देहरादून: उत्तराखंड के मदरसों में अब शुक्रवार की जगह रविवार को साप्ताहिक छुट्टी करने की…
By OUR STAFF REPORTER Dehradun, 19 Oct: Cabinet Minister, Medical Education, Health and Forests, Subodh…
By OUR STAFF REPORTER Mussoorie, 19 Oct: Reaching the hospital has become a major challenge…