राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा में अव्वल रहे एसजीजीआर विवि के स्कूल ऑफ योगिक साइंस और नेचुरोपैथी के छात्र

नेट और जेआरएफ में सफल छात्रों को कुलाधिपति श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज ने दी शुभकामनाएं
देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ योगिक साइंस और नेचुरोपैथी के विधार्थियों ने राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा यूजीसी में नेट और जेआरएफ में सफलता प्राप्त कर श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया| इस अवसर पर श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्रीमहेंद्र देवेंद्र दास महाराज ने उत्तीर्ण छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की | विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डॉ. यशबीर दीवान ने विश्वविद्यालय के अन्य छात्रों को भी इन सफल छात्रों से प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ अजय कुमार खंडूड़ी ने कहा कि देशभर के लाखों छात्र-छात्राएं हर साल अपने चुने हुए अध्ययन क्षेत्र में उच्च शिक्षा और शोध करने के लिए यूजीसी- नेट की परीक्षा देते हैं।विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की ओर से एनटीए को यूजीसी-नेट परीक्षा आयोजित कराने की जिम्मेदारी दी जाती है। इस परीक्षा को पास करने के बाद उम्मीदवार सहायक प्रोफेसर के साथ-साथ जूनियर रिसर्च फैलोशिप (जेआरएफ) के लिए पात्र हो जाता है। उन्होंने कहा कि परीक्षा के लिए विश्वविद्यालय के सभी स्नातकोत्तर छात्रों को प्रयास करना चाहिए| क्योंकि यह राष्ट्रीय स्तर पर उच्च शिक्षा के क्षेत्र में पात्रता परीक्षा होती है।
श्री गुरू राम विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ योगिक साइंस और नेचुरोपैथी के संकायध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. कंचन जोशी ने जानकारी दी कि एम ए यौगिक साइंस के सुधांशु ने जेआरएफ वहीं आयुष शर्मा और साक्षी गोयल ने यूजीसी नेट, एमएससी योगिक साइंस थर्ड सेमेस्टर के दिव्या शिवम और सौरव ने यूजीसी नेट परीक्षा में उत्तीर्ण होकर श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के योग एवं नेचुरोपैथी विभाग का नाम रोशन किया है|इस अवसर पर प्रोफेसर सरस्वती काला, डॉ. अनिल थपलियाल, डाक्टर सुरेंद्र प्रसाद रयाल, डॉक्टर बिजेंद्र सिंह और अंशु ने छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना दी।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: उफान पर गंगा और अलकनंदा, 132 सड़कें बंद, 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…

7 seconds ago

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई वन भूमि हस्तांतरण की बैठक

जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों में तेजी, समयबद्ध फॉलोअप और विभागीय समन्वय सुनिश्चित करने के दिए…

21 minutes ago

देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 5 की मौत

एक गंभीर घायल टिहरी। टिहरी जिले के देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

42 minutes ago

उत्तराखंड में ITI होंगे अपग्रेड, उद्योगों की जरूरत के मुताबिक मिलेगा कौशल प्रशिक्षण

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कौशल विकास एवं रोजगार से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की …

1 hour ago

खेल महाकुंभ 2026- 01 सितंबर से सजेगा मुख्यमंत्री चौम्पियनशिप ट्रॉफी का मंच

न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होगा प्रतिभा का प्रदर्शन जिलाधिकारी ने दिए समयबद्ध तैयारियों…

1 hour ago