कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून के कैनाल रोड के पास 12 वर्षीय बच्चे पर गुलदार के हमले में घायल निखिल थापा का जाना हाल चाल, चिकित्सकों को दिए उचित उपचार के निर्देश।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून के कैनाल रोड के पास 12 वर्षीय बच्चे पर गुलदार के हमले में घायल निखिल थापा का जाना हाल चाल, चिकित्सकों को दिए उचित उपचार के निर्देश।
देहरादून, 15 जनवरी। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज राजकीय दून अस्पताल पहुंचकर बीती रात देहरादून के कैनाल रोड के पास दोस्तों के साथ खेल रहे 12 वर्षीय बच्चे पर गुलदार के हमले में घायल दून अस्पताल में भर्ती निखिल थापा का हाल चाल जाना।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने चिकित्सकों को उचित उपचार हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मौके पर उपस्थित वन विभाग के अधिकारियों को पिंजरा बढ़ने और जल्द से जल्द गुलदार को ट्रेंकुलाइज कर गुलदार को पकड़ने के निर्देशित किया। उन्होंने कहा सरकार द्वारा घायल को 20 हजार रुपए जो मुआवजा राशि दी जाती है वह पीड़ित परिवार को दे दी गई है। मंत्री ने अधिकारियों को शीघ्र शेष राशि पीड़ित परिवारजनों को देने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने अस्पताल में भर्ती हुए अन्य मरीजों का हाल चाल भी जाना।
ज्ञात हो कि घटना बीती देर शाम ( रविवार) को राजपुर थाना क्षेत्र के कैनाल रोड के पास की है। यहां पर सुंधोवाली में रिस्पना नदी किनारे 12 वर्षीय निखिल थापा पुत्र शेरबहादुर थापा अपने चार-पांच दोस्तों के साथ खेल रहा था। शाम करीब सवा छह बजे गुलदार ने 12 वर्षीय निखिल थापा पर हमला कर दिया था।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks