Categories: NewsUttarakhand

जल्द ही समान नागरिक संहिता कानून लागू करने जा रही है धामी सरकार – myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)रुद्रपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को तराई में नारी शक्ति का वंदन किया। रोड शो के माध्यम से हजारों महिलाओं पर फूल बरसाकर आधी आबादी की साधना की और स्पष्ट किया कि महिलाओं के उत्थान के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। इस दौरान सीएम धामी ने समान नागरिक संहिता को लेकर बड़ी बात कह दी। इस मौके पर सीएम धामी ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों के जरिये महिलाएं न केवल आत्मनिर्भर हो रही हैं, बल्कि दूसरों को भी रोजगार भी दे रही हैं। मातृशक्ति ने ही उत्तराखंड निर्माण से लेकर राम मंदिर आंदोलन में सक्रिय भागीदारी की है और अब पीएम नरेंद्र मोदी के आह्वान पर 22 जनवरी को भव्य दीपोत्सव भी मनाएंगी।समान नागरिक संहिता कानून होगा लागूसीएम बोले सरकार जल्द ड्राफ्ट मिलते ही समान नागरिक संहिता कानून लागू करने जा रही है। सीएम धामी ने गांधी पार्क रुद्रपुर में आयोजित नारी शक्ति वंदन महोत्सव में कहा कि तराई मिनी इंडिया है, यहां सभी समाज व धर्मों के लेाग रहते हैं।नारी सशक्तिकरण के लिए सरकार प्रतिबद्धमातृशक्ति की भारी बड़ी से गदगद सीएम ने कहा कि शीतलहर में भी उनका उत्साह देखते ही बनता है। नारी सशक्तिकरण के लिए सरकार नारी शक्ति वंदन महोत्सव का आयोजन कर रही है। जिससे महिलाएं स्वरोजगार व रोजगार के लिहाज से आत्मनिर्भर बन सकें। पशुपालन, कृषि, मत्स्य पालन, बुनाई, ऐपण, गृह उद्यम से लेकर मिट्टी के बर्तन बनाने का काम भी समूह से जुड़ कर महिलाएं काम कर रही हैं।नारी के सहयोग के बिना राष्ट्र का विकास संभव नहींइस मौके के सीएम धामी ने कहा कि नारी शक्ति के सहयोग के बिना किसी भी समाज या राष्ट्र का समग्र विकास संभव नहीं हो सकता। पीएम मोदी ने महिलाओं के उत्थान व सुरक्षा के साथ-साथ स्थानीय उत्पादों को आगे बढ़ाने का काम भी किया है। हमारे प्रदेश के महिला समूह भी बहुराष्ट्रीय कंपनियों से अच्छा काम कर रहे हैं। पीएम नारी वंदन शक्ति विधेयक लाए और उत्तराखंड में 30 प्रतिशत आरक्षण पहले ही महिलाओं को दिया जा रहा है।

mrgj

Share
Published by
mrgj

Recent Posts

दुष्यंत कुमार गौतम समेत प्रमुख हस्तियों के खिलाफ मानहानि के आरोप, उर्मिला सनावर पर फिर से FIR दर्ज – myuttarakhandnews.com

देहरादून। सिक्किम के राज्यपाल दुष्यंत कुमार गौतम और अन्य प्रमुख हस्तियों के खिलाफ सोशल मीडिया…

2 hours ago

सीसीटीवी ने खोला मौत का राज, साथी को धक्का देकर गिराया और पीटा, सड़क पर छोड़कर भागे दो युवक – myuttarakhandnews.com

देहरादून। पटेलनगर क्षेत्र के सेवला खुर्द में सड़क किनारे मिले अज्ञात युवक के शव के…

3 hours ago

हरिद्वार में लग्जरी बसों पर परिवहन विभाग का हंटर, 35 के चालान और 3 बसें सीज—अब नियम तोड़े तो खैर नहीं – myuttarakhandnews.com

हरिद्वार में यात्री सुरक्षा को लेकर सख्ती, फिटनेस से लेकर परमिट तक की जांच; नियम…

3 hours ago

छह दशक पुरानी सिरोबगड़ की समस्या से मिलेगी निजात, पुल बनकर तैयार, लोगों को मिलेगी बड़ी राहत – myuttarakhandnews.com

लोगों को जल्द सिरोबगड़ में भूस्खलन और बार-बार लगने वाले जाम की समस्या से निजात…

3 hours ago

मुख्यमंत्री धामी ने किया अमृतपुर बायपास का निरीक्षण, कैंची धाम और नैनीताल जाने वालों को मिलेगी जाम से राहत – myuttarakhandnews.com

हल्द्वानी, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अमृतपुर बायपास निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण किया। नैनीताल…

3 hours ago

दलेर मेहंदी से मंत्री सुबोध उनियाल ने मांगी माफी..   – myuttarakhandnews.com

टिहरी। उत्तराखंड के कुंजापुरी मेले में पंजाबी गायक दलेर मेहंदी के कार्यक्रम को लेकर शुरू…

3 hours ago