Latest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून। उत्तराखंड में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी से मैदानी इलाकों में भी लगातार ठंड बढ़ती जा रही है। पारा लगातार गिर रहा है और इस कड़ाके की ठंड के बीच में अब लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। शिक्षानगरी में बुधवार को दिनभर शीतलहर चलने से लोगों को हाड़ कंपा देने वाली ठंड का सामना करना पड़ा। हालांकि मंगलवार की तुलना में बुधवार को दिन-रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। दिन का तापमान सामान्य से 7.2 डिग्री सेल्सियस कम रिकॉर्ड किया गया।शीतलहर से लोग परेशानउधर, गत दिनों की तुलना में बुधवार को कोहरा कम रहा। बुधवार को शहर और आसपास के क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड पड़ी। अलसुबह वातावरण में कोहरा रहा, लेकिन गत दिनों की तुलना में बुधवार को कोहरा कम रहा। वहीं सुबह से ही शीतलहर चलनी शुरू हो गई थी, जो दिनभर जारी रही। ऐसे में कामकाज पर जाने वाले लोग ठिठुरते हुए अपने-अपने गंतव्य तक पहुंचे। वहीं सड़कों के किनारे दुकानदार और राहगीर अलाव जलाकर ठंड से बचाव करते हुए दिखाई दिए।गर्म कपड़ों के में पैक हुए लोगहाड़ कंपा देने वाली ठंड से बचाव के लिए लोग गर्म कपड़ों में पैक नजर आए। वहीं आवश्यक नहीं होने पर लोगों ने घरों से बाहर नहीं निकलने में ही समझदारी समझी। इस वजह से सड़कों पर भीड़ भाड़ भी कम रही। उधर, मौसम बेहद सर्द होने की वजह से मंगलवार की तुलना में बुधवार को शहर के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिली।
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कौशल विकास एवं रोजगार से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की …
न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होगा प्रतिभा का प्रदर्शन जिलाधिकारी ने दिए समयबद्ध तैयारियों…
लोक निर्माण विभाग, सीआरएसटी इंटर कॉलेज, के०एल० साह ट्रस्ट नगर पालिका परिषद बा0 इ0का0 का…
पीड़ित महिला को किसी भी समस्या के समाधान व न्याय हेतु आयोग सदैव उनके साथ;…
122 पदों पर कैबिनेट की मंजूरी के बाद खेल मंत्री ने दी जानकारी देहरादून। उत्तराखंड…
बीएलओ अनावश्यक दस्तावेज न मांगें, प्रत्येक सुनवाई का तत्काल बीएलओ एप और ईआरओ नेट पर…