जिले में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस – my uttarakhand news

उत्तराखंड

Share0

Advertisement

*चमोली जिले में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस*चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )राष्ट्रीय पर्व ‘‘गणतंत्र दिवस‘‘ राष्ट्रीय एकता, अखंडता, धर्मनिरपेक्षता एवं सांप्रदायिक सौहार्द की भावना के साथ जिले में बड़े धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सभी सरकारी, अर्द्ध सरकारी कार्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों में ध्वजारोहण किया गया। क्लेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने ध्वजारोहण कर कार्मिकों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं देश के संविधान को आत्मार्पित करने की शपथ दिलाई। उन्होंने अधिकारियों को अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा के साथ परिपालन करने और मिलजुल कर परोपकार की भावना से कार्य करने के लिए प्रेरित किया पुलिस मैदान गोपेश्वर में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि गढ़वाल सांसद एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने ध्वाजारोहण कर कार्यक्रम का शुभांरभ किया। पुलिस एवं एनसीसी जवानों की टुकड़ियों ने पुलिस बैंड के साथ शानदार रैतिक परेड निकालते हुए मुख्य अतिथि को सलामी दी। वही स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम और पुलिस, अग्निशमन, एनडीआरएफ, आपदा प्रबंधन, शिक्षा, उद्योग, उद्यान, कृषि एवं स्वास्थ्य विभागों ने विकासपरक झांकियां खासे आकर्षण का केन्द्र रही।मुख्य अतिथि गढवाल सांसद ने अमर शहीदों को नमन करते हुए सभी को राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि हमारा देश निरंतर प्रगति पथ पर अग्रसर है और गणराज्य बनने से अब तक देश ने कई उपलब्धियां हासिल की है।गणतंत्र दिवस पर शानदार रैतिक परेड में नागरिक पुलिस बल का प्लाटून को प्रथम, महिला होमगार्ड को द्वितीय तथा पुरूष होमगार्ड को तृतीय स्थान मिला। विद्यालयों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में क्राइस्ट एकेडमी के बच्चों ने पहला, सुबोध प्रेम विद्या मंदिर ने द्वितीय तथा बालिका इंटर कॉलेज गोपेश्वर ने तृतीय स्थान हासिल किया। जबकि विकासपरक झांकियों में शिक्षा विभाग की झांकी को पहला स्थान मिला। जनपद के ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने हैरत अंगेज करतबों से अपनी कला का प्रदर्शन किया। गणतंत्र दिवस समारोह पर आयोजित इस पूरे कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता जयदीप झिंक्वाण एवं अग्निशमन विभाग के सौरभ पुरोहित द्वारा किया गया।इस अवसर पर जिलाधिकारी हिमांशु खुराना, पुलिस अधीक्षक रेखा यादव, सीडीओ अभिनव शाह, समस्त जिला स्तरीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, स्कूली बच्चें एवं बडी संख्या में स्थानीय जनता मौजूद थी।

Share0

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026 का शानदार आगाज… –

  देहरादून, । ग्राफिक एरा में ‘स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026’ का शानदार आगाज़ होते ही पूरा कैंपस सुर-ताल…

6 minutes ago

SDRF उत्तराखण्ड को ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र, यह उपलब्धि हासिल करने वाला बना देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल

मानक संचालन प्रक्रियाओं, पारदर्शी दस्तावेजीकरण और गुणवत्ता प्रबंधन को मिली पहचान; आपदा बचाव के साथ…

20 minutes ago

रायवाला में अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, स्कूटी सवार गिरफ्तार –

ऋषिकेश/देहरादून। रायवाला क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आबकारी विभाग…

45 minutes ago

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड ने लगातार तीसरे वर्ष हासिल किया ग्रेट प्लेस टू वर्क® सर्टिफिकेशन –

  देहरादून, : भारत की अग्रणी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स कंपनियों में से एक, एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड…

1 hour ago

ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र हासिल करने वाला देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल बना उत्तराखंड SDRF –

 देहरादून। उत्तराखंड राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) ने गुणवत्ता प्रबंधन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि…

1 hour ago

1.108 किलो चरस के साथ 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार – myuttarakhandnews.com

1.108 किलो चरस के साथ 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार एसटीएफ की एंटी नारकोटिक्स टीम ने…

2 hours ago