वनों और वन्यजीवों की सुरक्षा के चलते वन कर्मियों की छुट्टियां भी रद्द
नैनीताल। विश्व प्रसिद्ध जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क में थर्टी फर्स्ट और नए साल के जश्न को लेकर सैलानियों ने रुख करना शुरू कर दिया है। इसके साथ ही वन्यजीवों की सुरक्षा और तस्करी को रोकने के लिए कॉर्बेट प्रशासन ने अलर्ट भी जारी कर दिया है। जिसके तहत वनकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। कॉर्बेट पार्क की दक्षिणी सीमा पर सुरक्षा बढ़ाते हुए लगातार ई- सर्विलांस सिस्टम से भी नजर रखी जा रही है।
साथ ही वन कर्मियों की गश्त भी बढ़ा दी है। वन विभाग की संयुक्त टीम की ओर से कॉर्बेट पार्क और उससे लगते वन क्षेत्रों में लगातार फ्लैग मार्च निकाला जा रहा है। वनों और वन्यजीवों की सुरक्षा के चलते वन कर्मियों की छुट्टियां भी रद्द कर दी गई हैं। साथ ही कॉर्बेट पार्क की दक्षिणी सीमा यानी यूपी से लगती सीमा पर ई सर्विलांस सिस्टम और हाथियों पर सवार होकर वनकर्मी नजर रख रहे हैं। इसके अलावा पैदल गश्त भी बढ़ा दी गई है।
बता दें कि कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में थर्टी फर्स्ट और नए साल के जश्न के दौरान शिकारियों एवं कई कुख्यात गिरोहों के अति संवेदनशील दक्षिणी क्षेत्र समेत अन्य क्षेत्रों से घुसने की आशंका बढ़ जाती है। ऐसे में कॉर्बेट प्रशासन ने रेड अलर्ट जारी किया है। हाथी और डॉग स्क्वायड के जरिए इलाकों में गश्त की जा रही है। साथ ही ड्रोन कैमरों की मदद से भी निगरानी रखी जा रही है। टूरिस्ट को भी कोई परेशानी न हो और टूरिस्ट की वजह से वन्यजीवों भी परेशान न हों, इसका भी ध्यान रखा जा रहा है।
30 सितंबर तक सभी लंबित आवास पूरे करने के निर्देश, 6,464 आवासों का निर्माण कार्य…
रुद्रपुर: उधम सिंह नगर में भारतीय किसान यूनियन टिकैत के प्रस्तावित धरना प्रदर्शन को लेकर…
13,551 गैस उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी बाकी रुद्रप्रयाग। गैस उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है।…
30 सितंबर तक सभी लंबित आवास पूरे करने के निर्देश, 6,464 आवासों का निर्माण कार्य…
किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु मिलने अथवा किसी व्यक्ति के संदिग्ध प्रतीत होने पर…
नैनीताल: जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश…