दिनांक 24-05-26 को ट्रैफिक कंट्रोल के माध्यम से चौकी जाखन को सूचना प्राप्त हुई कि एक कार सवार जोहडी तिराहे में कार को रोककर यातायात को बाधित कर रहा है तथा ट्रैफिक ड्यूटी में नियुक्त पुलिस कर्मियों के साथ बदतमीजी कर रहा है। सूचना पर चौकी प्रभारी जाखन तत्काल मय फोर्स के जोहड़ी तिराहा पहुंचे। पुलिस द्वारा मौके पर वाहन चालक का एल्कोमीटर टेस्ट किया गया, जिसमें उसके शराब पीने की पुष्टि हुई।
जिस पर व्यक्ति की कार संख्या HR 16AC 7177 हौंडा सिटी को धारा 185 mv एक्ट के तहत सीज़ किया गया व चालक को गिरफ्तार किया गया।
वाहन चालक के द्वारा अपना नाम विनय पुत्र सूरज भान निवासी सेक्टर 13 भिवानी हरियाणा उम्र 31 वर्ष बताया। अभियुक्त की पत्नी, जो रायपुर में रहती है, से जानकारी करने पर उनके द्वारा बताया की उनका पति वर्ष 2021 से मानसिक रूप से डिस्टर्ब हैँ, जिसका इलाज फोर्टिज़ अस्पताल दिल्ली में चल रहा है। पत्नी के दिनांक 21/05/26 को अपने मायके देहरादून आने पर यह व्यक्ति भी अपने ससुराल आया था और नशे और तनाव की हालत में ससुराल से निकल कर इस व्यक्ति द्वारा यह हरकत की गयी।
विवरण गिरफ्तार अभियुक्त :
विनय पुत्र सूरज भान निवासी सेक्टर 13 भिवानी हरियाणा, उम्र 31 वर्ष
विवरण सीज़ वाहन
HR 16AC 7177 हौंडा सिटी
Post Views: 8
Post navigation
देहरादून। उत्तराखंड में जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेशव्यापी ‘उत्तराखंड न्याय…
my uttarakhand news Bureau Mussoorie, 18 Oct: The ‘Seva Sankalp Abhiyan’ launched by the Mussoorie…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: A delegation of international film producers met Chief…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: State Cabinet Minister Ganesh Joshi inaugurated various development…
Dehradun, Oct 18 (IANS): Bollywood actor Akshay Kumar met Chief Minister Pushkar Singh Dhami at…
चमोली; बदरीनाथ धाम के कपाट 16 नवंबर को रात 9 बजकर 37 मिनट पर शीतकाल…