देहरादून। सचिवालय एथलेटिक्स एंड फिटनेस क्लब के तत्वावधान में सचिवालय परिसर में “रन फॉर हेल्थ” दौड़ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सचिवालय एटीएम चौक से हुआ और दौड़ का समापन भी वहीं पर किया गया। आयोजन में सचिवालय परिवार के महिला एवं पुरुष कार्मिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए फिटनेस और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपर सचिव श्री संतोष बड़ौनी तथा सचिवालय संघ के अध्यक्ष श्री दीपक जोशी ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर और सकारात्मक जीवनशैली बेहतर कार्यक्षमता की आधारशिला है।
आयोजन का उद्देश्य “पूरा सचिवालय-दौड़ेगा” के नारे के साथ सचिवालय कार्मिकों को शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक रूप से स्वस्थ और सक्रिय जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा। दौड़ में सचिवालय परिवार के 80 से अधिक महिला एवं पुरुष सदस्यों ने प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्रदान किए गए, जबकि अन्य प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में क्लब के अध्यक्ष ललित चन्द्र जोशी, महासचिव राजेंद्र जोशी, मुख्य सलाहकार जीवन सिंह बिष्ट, रीता कौल, प्रमिला टम्टा, गोदावरी रावत, भुवन चंद जोशी, दिनेश घींगा, सुभाष लोहनी, विद्यादत्त जोशी, भूपेंद्र सिंह, गजपाल सिंह सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
देहरादून। उत्तराखंड में जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेशव्यापी ‘उत्तराखंड न्याय…
my uttarakhand news Bureau Mussoorie, 18 Oct: The ‘Seva Sankalp Abhiyan’ launched by the Mussoorie…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: A delegation of international film producers met Chief…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: State Cabinet Minister Ganesh Joshi inaugurated various development…
Dehradun, Oct 18 (IANS): Bollywood actor Akshay Kumar met Chief Minister Pushkar Singh Dhami at…
चमोली; बदरीनाथ धाम के कपाट 16 नवंबर को रात 9 बजकर 37 मिनट पर शीतकाल…