देहरादून। उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता का असर सोमवार को साफ तौर पर देखने को मिला। देहरादून सहित प्रदेश के कई हिस्सों में दिनभर बादल छाए रहे और ठंडी हवाएं चलती रहीं, जिससे मौसम में ठंडक बढ़ गई। राजधानी दून में अधिकतम तापमान में करीब तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।
रविवार को जहां देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 25.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था, वहीं सोमवार को यह गिरकर 22.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
24 घंटे तक बदला रहेगा मौसम
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक डॉ. सी.एस. तोमर ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में मौसम बदला रह सकता है।उन्होंने बताया कि उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ स्थानों पर, जबकि देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और अल्मोड़ा में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। इससे पहाड़ी क्षेत्रों में ठंड और बढ़ सकती है।
ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी
मौसम विभाग के अनुसार 3000 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बर्फबारी के आसार बने हुए हैं। इससे ऊंचाई वाले इलाकों में तापमान में और गिरावट आ सकती है। विभाग ने यात्रियों और स्थानीय लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
मैदानी इलाकों में कोहरे की चेतावनी
वहीं, मैदानी जिलों हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में मौसम विभाग ने कहीं-कहीं उथले से मध्यम कोहरे की चेतावनी जारी की है। सुबह और रात के समय दृश्यता कम हो सकती है, जिससे सड़क यातायात प्रभावित होने की आशंका है।
मौसम विभाग ने लोगों से मौसम अपडेट पर नजर बनाए रखने और विशेष रूप से पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा के दौरान सावधानी बरतने की अपील की है। पश्चिमी विक्षोभ का असर बने रहने से आने वाले दिनों में प्रदेश के मौसम में और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।
Post Views: 1
Post navigation
देहरादून में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हिंदू नेशनल कॉलेज और परेड ग्राउंड में रावण…
Pic: Bhumesh Bharti Dr Dhal Singh Bisen sworn-in as Governor of Uttarakhand By OUR STAFF…
देहरादून: उत्तराखंड के मदरसों में अब शुक्रवार की जगह रविवार को साप्ताहिक छुट्टी करने की…
By OUR STAFF REPORTER Dehradun, 19 Oct: Cabinet Minister, Medical Education, Health and Forests, Subodh…
By OUR STAFF REPORTER Mussoorie, 19 Oct: Reaching the hospital has become a major challenge…
By OUR STAFF REPORTER Srinagar (Garhwal), 19 Oct: Prof. Shri Prakash Singh, Vice-Chancellor of Hemvati…