“मुस्लिम यूनिवर्सिटी की बात करने वालों की मंशा साफ” ,सीएम धामी का विपक्ष पर तीखा हमला – myuttarakhandnews.com

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग मुस्लिम यूनिवर्सिटी बनाने की बात करते थे, यदि वे उस समय सत्ता में होते तो उसी दिशा में आगे बढ़ते। उन्होंने कहा कि अब यह बात जनता के सामने पूरी तरह स्पष्ट हो चुकी है।
दून विश्वविद्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान विपक्ष से जुड़े सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस तरह मामला सामने आया है, उससे स्थिति साफ हो गई है और प्रकरण में कार्रवाई की जाएगी।
सहसपुर जमीन मामले में जांच के आदेश
मदरसे के नाम पर ट्रस्ट को दी गई सहसपुर क्षेत्र की जमीन को अन्य लोगों को बेचे जाने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मामला गंभीर है और जांच के आदेश दे दिए गए हैं।उन्होंने स्पष्ट किया कि “यदि जमीन नियम और व्यवस्था के अनुरूप नहीं पाई जाती है, तो नियम-कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। जरूरत पड़ी तो जमीन को सरकार में निहित किया जाएगा।”
डॉ. नित्यानंद की चिंताओं को आगे बढ़ाएगी सरकार
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि इस वर्ष डॉ. नित्यानंद की जन्म शताब्दी मनाई जा रही है। उन्होंने सीमांत क्षेत्रों में डेमोग्राफी में हो रहे बदलाव को लेकर बहुत पहले चिंता जताई थी।सीएम ने कहा कि डॉ. नित्यानंद ने हिमालय और पर्यावरण संरक्षण को लेकर भी महत्वपूर्ण शोध किए थे, और सरकार उनके इन शोध कार्यों को आगे बढ़ाने का कार्य करेगी।
मुख्यमंत्री के इस बयान को प्रदेश की राजनीति में अहम संकेत के रूप में देखा जा रहा है, खासकर जमीन और शिक्षा से जुड़े मामलों को लेकर।
 

Post Views: 2

Post navigation

pooja Singh

Recent Posts

Student alleges brutal assault and demand of bribe by Police in Doon

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 19 Aug: A serious allegation…

10 minutes ago

तीन चरणों में होगा खेल महाकुंभ, जिलाधिकारी ने की तैयारियों की समीक्षा

न्याय पंचायत, विधानसभा एवं संसदीय स्तर पर आयोजित होंगी अंडर-14 एवं अंडर-19 बालक-बालिका वर्ग की…

14 minutes ago

24×7 अलर्ट मोड में रहें अधिकारी- मुख्य सचिव

मानसून-एसईओसी से मुख्य सचिव ने की विस्तृत समीक्षा कहा-बंद सड़कों को शीघ्र खोला जाए, लोगों…

35 minutes ago

राष्ट्रीय राजमार्गों से अतिक्रमण हटाने के लिए चलेगा विशेष अभियान, डीएम गौरव कुमार ने दिए सख्त निर्देश

चमोली : जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में जिला सभागार, गोपेश्वर में जिला सड़क सुरक्षा…

56 minutes ago

काबिना मंत्री खजानदास ने किया मन्नुगंज एवं रिस्पना का भ्रमण

देहरादून : लगातार हो रही बरसात के दौरान नदी किनारे रह रहे लोगों की सुरक्षा…

1 hour ago

उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ. रावत ने नवनियुक्त केन्द्रीय शिक्षा मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात

459 करोड़ से एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय में अनुसंधान संरचना होगी सुदृढ- रावत  एनआईटी श्रीनगर के…

2 hours ago