Categories: NewsUttarakhand

देहरादून में क्लोरीन गैस लीक, लोगों को सांस लेने में आ रही दिक्कत, आसपास के घरों को खाली कराया गया – myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के झाझरा में क्लोरीन गैस लीक हो गई, जिसकी वजह से लोगों को सांस लेने में समस्या हो रही है. गैस के रिसाव के बाद आसपास के घरों को खाली कराया जा रहा है. देहरादून के झाझरा इलाके में क्लोरीन गैस का रिसाव हुआ है. यहां खाली प्लॉट में सालों से पड़े हुए क्लोरीन सिलेंडरों से गैस लीक हो रही है, जिसकी वजह से आसपास रहने वाले लोगों को सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. वहीं पुलिस ने रिसाव वाले इलाके से आसपास के घरों को खाली करवा लिया है.गैस रिसाव की सूचना मिलते ही SSP अजय सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे. इसके अलावा फायर विभाग, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई है और क्लोरीन गैस के रिसाव को रोकने के लिए प्रयास किया जा रहा है. क्लोरीन गैस के सिलेंडरों को गड्ढा खोदकर दबाया जा रहा है. न्यूज एजेंसी एएनआई ने गैस रिसाव को रोकने में लगी टीमों का एक वीडियो जारी किया है, जिसमें देखा जा सकता है कि किस तरह एक टीम क्लोरीन गैस सिलेंडरों को जमीन में गाढ़ रही है, ताकि गैस रिसाव पर काबू किया जा सके.

mrgj

Share
Published by
mrgj

Recent Posts

मुख्यमंत्री ने रुद्रप्रयाग में पुल-सुरंग परियोजना एवं संगम लाइब्रेरी का किया अवलोकन

156 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित पुल-सुरंग मार्ग पर ट्रायल के आधार पर आवागमन…

24 minutes ago

सार्वजनिक रूप से माफी मांगें खड़गे- गणेश जोशी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिवंगत पिता पर टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन, कैबिनेट मंत्री गणेश…

1 hour ago

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर किया नमन, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज नेशविला रोड स्थित पथरिया पीर वाल्मीकि मंदिर में…

4 hours ago

एनएच-109 पर कैंटर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवकों की दर्दनाक मौत

ऊधम सिंह नगर। उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले में सड़क हादसे ने दो परिवारों…

5 hours ago