Categories: NewsUttarakhand

धामी सरकार ने नहीं घोषित किए गन्ने के दाम, चीनी मिल और किसान दोनों ही परेशान – myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)रुड़की। उत्तराखंड में किसान सरकार की ओर टकटकी लगाए हुए हैं। ये टकटकी गन्ने के दामों को लेकर है। गन्ने के दाम घोषित नहीं होने से चीनी मिल एवं किसान दोनों ही परेशान है। चीनी मिलों का संचालन करना मुश्किल हो गया है। जिले के 100 से अधिक तौल केंद्रों पर 10 दिन से किसान गन्ना लेकर नहीं पहुंचे है। तोल लिपिक हर दिन खाली हाथ लौट रहे हैं। वहीं किसान संगठन भी सरकार पर निशाना साध रहे हैं।चीनी मिलों को कम मिल रहा गन्नाइस बार चीनी मिलों को शुरू से ही कम मात्रा में गन्ना मिल रहा है। जिसकी वजह से चीनी मिल परेशान है। अभी तक कोई भी चीनी मिल अपनी पूरी क्षमता में नहीं चल सकी है। वहीं गन्ना कोल्हू में इस बार गन्ने के दाम 400 रुपये प्रति क्विंटल के पार पहुंच गए हैं। जबकि चीनी मिल किसानों को 355 रुपये प्रति क्विंटल की दर से ही गन्ने का भुगतान कर रही है।सरकार ने अभी घोषित नहीं किए हैं दामसरकार की ओर से अभी तक गन्ने के दाम भी घोषित नहीं किए गए हैं। ऐसे में किसान चीनी मिलों के बजाए गन्ना कोल्हू की ओर ही रुख कर रहे हैं। शुक्रवार को लिब्बरहेड़ी चीनी मिल को जहां 30 हजार क्विंटल गन्ना ही मिल पाया है। जबकि चीनी मिल की पेराई क्षमता 80 हजार क्विंटल प्रतिदिन की है। इसी तरह से इकबालपुर चीनी मिल को शुक्रवार को मात्र 13 हजार क्विंटल गन्ना मिला है। ऐसे में मिल प्रबंधन भी परेशान नजर आ रहा है।चीनी मिल प्रबंधन बना रहे सरकार पर दबावसूत्रों की मानें तो चीनी मिल प्रबंधन भी सरकार पर दबाव बनाए हुए है कि कम से कम दाम घोषित कर दे ताकि बोनस आदि देकर किसानों का अधिक से अधिक गन्ना खरीदा जा सके। वहीं किसान संगठनों में भी आक्रोश उत्पन्न हो रहा है।किसानों ने दी विधानसभा घेराव की चेतावनीभाकियू रोड गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष पदम सिंह रोड का कहना है कि यदि जल्द दाम घोषित नहीं किए गए तो किसान विधानसभा का घेराव करेंगे। इस संबंध में संगठन की ओर से चेतावनी दी जा चुकी है। वहीं भारतीय किसान क्लब के अध्यक्ष चौधरी कटार सिंह का कहना है कि सरकार को पहले ही गन्ने के दाम घोषित कर देने चाहिए, इससे किसान, चीनी मिल एवं गन्ना कोल्हू सभी को लाभ मिलेगा।

mrgj

Share
Published by
mrgj

Recent Posts

हिमाचल-उत्तराखंड सीमा पर भीषण सड़क हादसा: ट्रक में घुसी तेज रफ्तार कार, 3 युवकों की दर्दनाक मौत – myuttarakhandnews.com

नाहन। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड की सीमा पर स्थित पांवटा साहिब के पास यमुना कुल्हाल…

4 minutes ago

हरिद्वार को तीन नई रेल सेवाओं की सौगात… –

देहरादून। उत्तराखण्ड में रेल कनेक्टिविटी को और सुदृढ़ करने की दिशा में केंद्र सरकार ने…

2 hours ago

हरिद्वार को तीन नई रेल सेवाओं की सौगात… –

देहरादून। उत्तराखण्ड में रेल कनेक्टिविटी को और सुदृढ़ करने की दिशा में केंद्र सरकार ने…

2 hours ago

सीमांत क्षेत्रों तक पहुंचा शासन, बनबसा में धामी कैबिनेट की बैठक –

 देहरादून/चम्पावत। उत्तराखण्ड में शासन को दूरस्थ एवं सीमांत क्षेत्रों तक पहुंचाने की दिशा में मुख्यमंत्री…

2 hours ago

70 नाली भूमि पर की जा रही अवैध भांग की खेती को चिन्हित कर नष्ट किया –

 चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान के तहत चमोली पुलिस ने नशे की…

2 hours ago