Categories: NewsUttarakhand

नफरत फैलाने वालों पर देहरादून पुलिस सख्त, हिंदूवादी नेता पर दर्ज किया मुकदमा – myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून: देहरादून में नफरत फैलाने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस ने सख्ती अपनाते हुए गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है. मामला आईएसबीटी क्षेत्र की एक दुकान का है जहां पर एक दुकान पर कुछ हिंदूवादी नेता पहुंच गए और हंगामा करने लगे. बताया गया कि दुकान संचालक ने मुस्लिम लोगों को काम पर रख रखा था. साथ ही दुकान के अंदर धार्मिक पोस्ट लगे हुए थे, जिस पर हिंदूवादी नेताओं ने आपत्ति जताते हुए समुदाय विशेष के लोगों के खिलाफ तीखी टिप्पणियां करनी शुरू कर दी और दुकान में लगे पोस्टर निकल दिए.सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें हिंदू वादी नेता राधा धोनी अपने कुछ साथियों के साथ आईएसबीटी हरिद्वार रोड पर स्थित अमन जनरल स्टोर नाम की दुकान को दूसरे संप्रदाय के व्यक्तियों द्वारा संचालित किए जाने तथा दुकान के बाहर हिन्दू धर्म के नाम का बोर्ड लगाकर दुकान में लगे हिंदू देवताओं के चित्रो पर आपत्ति जताते हुए दूसरे संप्रदाय पर आपत्तिजनक टिप्पणियां की. दुकान के बोर्ड में लगे धार्मिक चित्रो को जबरदस्ती हटा दिया.सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था वीडियोजबकि दुकान के असली मालिक राकेश बोराई नाम के व्यक्ति हैं, जिनके द्वारा उक्त दुकान को गिरीश पुत्र जयचंद निवासी रायपुर देहरादून को किराए पर दी गई थी. जिनके द्वारा दुकान के चलाने के लिए शाहनवाज पुत्र मोहम्मद अयूब खान निवासी मोहल्ला खाता खेड़ी सहारनपुर उत्तर प्रदेश को रखा गया था. दुकान के मालिक के द्वारा दुकान को किराए पर देते समय किराएदार से दुकान के स्वरूप और दुकान के नाम को न बदलने को कहा गया और न ही दुकान के अंदर रखी किसी अन्य वस्तु को हटाने की बात कही गई थी, लेकिन हिंदू वादी नेता राधा धौनी अपने साथियों के साथ दुकान पर आकर जबरदस्ती दुकान में लगे धार्मिक पोस्टर व दुकान के बोर्ड का हटा दिया. इतना ही नहीं राधा धौनी ने दूसरे संप्रदाय के लोगो पर आपत्तिजनक टिप्पणी की और इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.पुलिस ने दर्ज किया मुकदमाइस पर संज्ञान लेते हुए एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने थाना पटेल नगर पर राधा धोनी तथा अन्य व्यक्तियों के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 25/24 धारा 153-A/295-A/ 505 (2) भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया है साथ में पुलिस ने लोगों को हिदायत दी है कि इस प्रकार की घटनाओं को अंजाम न दें जिससे दो संप्रदायों के बीच संघर्ष बड़े ऐसे लोगों के खिलाफ उत्तराखंड पुलिस शक्ति से कार्रवाई करेगी.

mrgj

Share
Published by
mrgj

Recent Posts

बागेश्वर में 12वीं की छात्रा की मौत से मचा हड़कंप, किराए के कमरे में मिला शव

बागेश्वर। उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा की मौत…

3 hours ago

सीएम धामी ने विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मेजर जनरल भुवन चन्द्र खण्डूड़ी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

पूर्व मुख्यमंत्री खण्डूड़ी का जीवन सादगी, ईमानदारी, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल- मुख्यमंत्री देश की…

4 hours ago

बागेश्वर में बड़ा हादसा: गोमती नदी में गिरी स्कूटी, 25 वर्षीय युवक का शव बरामद

बागेश्वर। उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त होकर नदी में गिर गई, जिससे एक…

4 hours ago

देहरादून पुलिस ने बरामद किए 8 गुम हुए मोबाइल फोन, मालिकों को लौटाई उनकी खोई संपत्ति

देहरादून। राजधानी देहरादून में पुलिस ने गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों…

4 hours ago

कैंची धाम में वीकेंड पर श्रद्धालुओं की भीड़, नैनीताल पुलिस ने संभाली यातायात व्यवस्था – myuttarakhandnews.com

हल्द्वानी। वीकेंड पर कैंची धाम में दर्शन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की आवाजाही…

7 hours ago

CM धामी ने दलेर मेहंदी को किया फोन, सुबोध उनियाल विवाद पर कही ये बात – myuttarakhandnews.com

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मशहूर सिंगर दलेर मेहंदी को फोन किया।…

8 hours ago