पढ़ाई की आड़ में अपराध का खेल नहीं चलेगा, दून पुलिस ने कसा शिकंजा –

देहरादून। पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग, मारपीट, नशाखोरी और आपराधिक गतिविधियों में लिप्त छात्रों के खिलाफ दून पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुलिस ने विभिन्न शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत ऐसे 98 छात्रों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए संबंधित शिक्षण संस्थानों को रिपोर्ट भेजी है। पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर अब तक 84 छात्रों को निलंबित तथा चार छात्रों को निष्कासित किया जा चुका है।एसएसपी देहरादून ने साफ कर दिया है कि छात्र जीवन में पढ़ाई के नाम पर कानून व्यवस्था से खिलवाड़, हुड़दंग या आपराधिक गतिविधियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस ने शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत बाहरी छात्रों की पृष्ठभूमि के साथ-साथ उनकी मौजूदा गतिविधियों पर भी निगरानी बढ़ा दी है।मुकदमों और शिकायतों के आधार पर तैयार हुई सूचीपुलिस द्वारा आपराधिक गतिविधियों, हुड़दंग, नशाखोरी, मारपीट समेत अन्य घटनाओं में संलिप्त पाए जाने वाले छात्रों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इसके साथ ही ऐसे छात्रों का रिकॉर्ड तैयार कर उनके खिलाफ दर्ज मुकदमों और प्राप्त शिकायतों का विवरण संबंधित विश्वविद्यालय एवं शिक्षण संस्थान प्रशासन को भेजा गया है।पुलिस ने संस्थानों से ऐसे छात्रों के खिलाफ नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने की संस्तुति की। इसके बाद कई शिक्षण संस्थानों ने पुलिस रिपोर्ट को गंभीरता से लेते हुए छात्रों के खिलाफ निलंबन और निष्कासन की कार्रवाई की है।बाहरी छात्रों की गतिविधियों पर भी नजरएसएसपी के निर्देश पर दून पुलिस द्वारा विभिन्न शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले बाहरी छात्रों की पृष्ठभूमि की जांच की जा रही है। पुलिस उनकी गतिविधियों पर भी लगातार नजर रख रही है, ताकि छात्रावासों, पीजी और शिक्षण संस्थानों के आसपास आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।एसएसपी की दो टूक—भविष्य से खिलवाड़ न करेंएसएसपी दून ने छात्र-छात्राओं को स्पष्ट संदेश दिया है कि छात्र जीवन भविष्य निर्माण का समय है। इसे आपराधिक गतिविधियों में शामिल होकर बर्बाद न करें। कानून व्यवस्था बिगाड़ने अथवा किसी आपराधिक गतिविधि में संलिप्त पाए जाने पर संबंधित छात्र के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।पुलिस का कहना है कि पढ़ाई के लिए आने वाले छात्रों का स्वागत है, लेकिन पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग और अपराध करने वालों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

मसूरी मैगी प्वाइंट पर फिर दरकी पहाड़ी, एक घंटे तक फंसे रहे वाहन, किमाड़ी रोड पर भी खतरा – myuttarakhandnews.com

मसूरी: उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी है. वहीं पहाड़ों में बारिश शुरू होते ही…

2 minutes ago

बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील

देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) की ओर से क्षेत्र में अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के…

1 hour ago

राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर ग्राफिक एरा में विशेष सत्र… –

 देहरादून,। ब्रह्मोस के पूर्व सीईओ एवं एमडी और वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. सुधीर कुमार मिश्रा ने…

1 hour ago

नन्हे हाथों ने एसएसपी दून की कलाई पर बांधी राखी, लिया सुरक्षा का वचन –

देहरादून। रक्षाबंधन के पावन पर्व की भावनाओं से ओतप्रोत माहौल में  नन्हे कदम पुलिस कार्यालय…

1 hour ago

धामी कैबिनेट में बड़ा धमाका, उपनल, EV, CNG और पावर प्लांट पर अहम फैसले.. – myuttarakhandnews.com

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई उत्तराखंड कैबिनेट बैठक में…

2 hours ago