Categories: hindiUttarakhand

मसूरी मैगी प्वाइंट पर फिर दरकी पहाड़ी, एक घंटे तक फंसे रहे वाहन, किमाड़ी रोड पर भी खतरा – myuttarakhandnews.com

मसूरी: उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी है. वहीं पहाड़ों में बारिश शुरू होते ही मसूरी की लाइफलाइन कही जाने वाली मसूरी-देहरादून सड़क पर भूस्खलन का खतरा फिर सामने आ गया. मैगी प्वाइंट के ऊपर अचानक पहाड़ी दरकने से मलबा और बड़े पत्थर सड़क पर गिरे. जिससे मार्ग बाधित हो गया और कुछ समय के लिए यातायात की रफ्तार थम गई. गनीमत रही कि मलबा गिरने के दौरान कोई वाहन इसकी चपेट में नहीं आया. मलबा आने की सूचना मिलते ही लोक निर्माण विभाग की टीम जेसीबी लेकर मौके पर पहुंची. करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद सड़क से मलबा और बोल्डर हटाकर यातायात सुचारू किया गया. हालांकि, बारिश के बीच पहाड़ी से दोबारा मलबा गिरने का खतरा बना हुआ है.
भूस्खलन का स्थायी समाधान की मांग: मसूरी-देहरादून मार्ग पर बारिश के दौरान भूस्खलन कोई नई समस्या नहीं है. हर बार मलबा हटाकर सड़क खोल दी जाती है, लेकिन संवेदनशील पहाड़ियों का स्थायी उपचार नहीं होने से अगली बारिश में फिर वही स्थिति बन जाती है. पर्यटन सीजन में मसूरी आने-जाने वाले वाहनों का दबाव काफी बढ़ जाता है. ऐसे में मुख्य मार्ग यदि लंबे समय तक बंद हो जाए तो स्थानीय लोगों के साथ पर्यटकों, कर्मचारियों और जरूरी सेवाओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.
लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को तत्काल मौके पर भेजकर सड़क पर आए मलबे और पत्थरों को हटाने के निर्देश दिए गए. विभाग ने जेसीबी के माध्यम से मार्ग साफ कर यातायात सुचारू कर दिया है.-राहुल आनंद,एसडीएम मसूरी-
किमाड़ी मार्ग पर भी ‘विकल्प’ खुद खतरे में: मुख्य मार्ग के विकल्प के तौर पर किमाड़ी मार्ग को मजबूत करने की मांग लगातार की जा रही है. किमाड़ी रोड पर भी कई जगह भूस्खलन और सड़क धंसने का खतरा है. ऐसे में इसे वैकल्पिक मार्ग बनाने से पहले संवेदनशील हिस्सों का सर्वे, सुरक्षा दीवार, पैरापिट और जल निकासी की व्यवस्था जरूरी है. वन विभाग, लोक निर्माण विभाग और स्थानीय प्रशासन से संयुक्त निरीक्षण कर किमाड़ी मार्ग की स्थिति का आकलन कर और दीर्घकालीन कार्ययोजना बनाने की मांग स्थानीय लोगों ने की है.
बता दें कि उत्तराखंड में भारी बारिश से भूस्खलन की घटनाएं देखने को मिल रही है. कई मार्ग मलबा और बोल्डर गिरने से लगातार बाधित हो रहे हैं. जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

पढ़ाई की आड़ में अपराध का खेल नहीं चलेगा, दून पुलिस ने कसा शिकंजा –

देहरादून। पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग, मारपीट, नशाखोरी और आपराधिक गतिविधियों में लिप्त छात्रों के…

47 minutes ago

बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील

देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) की ओर से क्षेत्र में अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के…

1 hour ago

राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर ग्राफिक एरा में विशेष सत्र… –

 देहरादून,। ब्रह्मोस के पूर्व सीईओ एवं एमडी और वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. सुधीर कुमार मिश्रा ने…

1 hour ago

नन्हे हाथों ने एसएसपी दून की कलाई पर बांधी राखी, लिया सुरक्षा का वचन –

देहरादून। रक्षाबंधन के पावन पर्व की भावनाओं से ओतप्रोत माहौल में  नन्हे कदम पुलिस कार्यालय…

2 hours ago

धामी कैबिनेट में बड़ा धमाका, उपनल, EV, CNG और पावर प्लांट पर अहम फैसले.. – myuttarakhandnews.com

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई उत्तराखंड कैबिनेट बैठक में…

2 hours ago