काशीपुर। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक पांचों लोकसभा सीटों में 75 फीसदी मतों के साथ हैट्रिक लगाने के लक्ष्य तय करने के साथ संपन्न हुई । इस दौरान प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम ने कहा, हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए परीक्षा का समय आ गया है, बिना रुके बिना थके सर्वश्रेष्ठ प्रयास करना है। आपकी आगामी 5 महीने की मेहनत पर देश के 50 वर्षों का भविष्य निर्भर है । बैठक में विभिन्न सांगठनिक एवं प्रचार कार्ययोजनाओं को अंतिम रूप देने के साथ श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर घर घर दीवाली का माहौल तैयार करने के कार्यक्रम पर मुहर लगाई।
काशीपुर के गौतमी हाइट्स रिजॉर्ट में संपन्न हुई दो दिवसीय प्रदेश पदाधिकारी बैठक के अंतिम दिन तीन सत्रों में विभिन्न सांगठनिक कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा हुई । इस दौरान समापन सत्र के अपने संबोधन में प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम ने आवाहन किया कि लोकसभा चुनाव का बिगुल बज गया है और कार्यकर्ताओं की पांच साल की परीक्षा का समय आ गया है । हमे बिना थके बिना रुके सर्वश्रेष्ठ प्रयास करने हैं क्योंकि आपके इन 5 महीनों की मेहनत पर देश के अगले 50 वर्षों का भविष्य निर्भर करता है । उन्होंने जोश भरते हुए कहा, आप सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओं की मोदी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने के संकल्प को पूर्ण करना है । आज देश दुनिया में पहली बार हो रहा है जब कुंआ स्वयं प्यासे के पास जा रहा है मोदी जी के कामों की गारंटी गाड़ी बनकर । बस आप सबको प्राण प्रण से अब चुनावों के लिए जुट जाना है ।
वही प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने उद्घाटन सत्र में कहा, हमे विगत लोकसभा चुनावों में मिले मतों में 10 फीसदी बढ़ोतरी करते हुए 75 फीसदी के लक्ष्य को हासिल करना है । जिसके लिए वर्तमान संचालित कार्यक्रमों में सुधार लाते हुए संगठन के आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा, एससी एसटी समाज सम्मेलन, सिक्ख समाज सम्मेलन की सफलता हम सबके सामने है, इसी तरह युवा मतदाता सम्मेलनों की बड़ी संख्या में आयोजन हमे करना है ताकि पार्टी का प्रत्येक युवा समर्थक सक्रिय रहे । साथ ही लाभार्थी सपरिवार सम्मेलन के माध्यम से और
विश्वकर्मा योजना से अधिक से अधिक लोगों को लाभ पहुंचे इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को जुटना है । साथ ही मीडिया से बातचीत में उन्होंने श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देवभूमि का माहौल राममय बनाने को लेकर जानकारी दी । जिसके तहत इस पावन दिन हमे अपने अपने गांवों के मंदिरों में जनसहभागिता से भजन कीर्तन का आयोजन करना है जिसमे अयोध्या में होने वाले कार्यक्रम के लाइव प्रसारण की व्यवस्था हमे करनी है । प्रत्येक कार्यकर्ता को इस दिन अपने घरों में दीपक जलाकर एवं अन्यों को प्रेरित कर राज्य में दीपावली के उत्सव का वातावरण तैयार करना है । क्योंकि 500 वर्ष पहले हमारी पुरानी पीढ़ी श्री राम लला मंदिर ध्वस्त होने की दुर्भाग्यपूर्ण घटना के साक्षी बनी थी । लेकिन हम बेहद सौभागशाली हैं कि इसके पुनिर्माण के ऐतिहासिक एवं गौरवमयी पलों का हम सहभागी बनेंगे, लिहाजा हमे इस स्वर्णिम अवसर को त्यौहार की तरह मनाना है ।
बैठक के दूसरे सत्र में प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने संगठन के आगामी 5 महत्वपूर्ण कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की । उन्होंने बताया, 2 जनवरी को श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया जाएगा, इसके साथ ही 4 जनवरी को संयुक्त मोर्चा पदाधिकारी बैठक, 7 जनवरी को लोकसभा तैयारियों को लेकर बड़ी बैठक, 24 जनवरी को सभी मंडलों एवं शक्ति केंद्रों में नवमतदाता सम्मेलन, 26 जनवरी को तिरंगा यात्रा के क्रम में मंडल स्तरीय बाइक रैली, 31 जनवरी को मन की बात कार्यक्रम को संपन्न कराया जाएगा । इसके अतिरिक्त संगठन के मोर्चों के कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से जानकारी एवं आवश्यक निर्देश दिए ।
बैठक में पदाधिकारियों के सम्मुख 5 राज्यों के चुनावों को लेकर विश्लेषण आधारित पीपीटी प्रस्तुत किया गया। इसके अतिरिक्त मन की बात कार्यक्रम, विकसित भारत संकल्प यात्रा, विश्वकर्मा योजना, विस्तारक योजना, सोशल मीडिया एवं नमो एप को लेकर समीक्षा प्रस्तुत की गई । इस दौरान मंच पर दुष्यंत गौतम एवं महेंद्र भट्ट के साथ राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, महिला मोर्चा एवं एससी मोर्चे के राष्ट्रीय पदाधिकारी श्रीमती दीप्ति रावत, सुश्री स्वराज विद्वान, प्रदेश महामंत्री अजेय कुमार मौजूद रहे । प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी के संचालन ने हुई इस बैठक में राजसभा सांसद श्रीमती कल्पना सैनी, प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा, मुकेश कोली, प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, राजेंद्र बिष्ट, प्रदेश मंत्री श्रीमती मीरा रतूड़ी, आदित्य चौहान, प्रदेश कार्यलय सचिव कौस्तुभानंद जोशी, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ज़िलाध्यक्ष काशीपुर गुंजन सुखीजा सह मीडिया प्रभारी चंदन बिष्ट समेत प्रदेश पदाधिकारी, जिला प्रभारी, सहप्रभारी जिला अध्यक्ष, मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं महामंत्री, प्रकोष्ठों के संयोजक एवं सहसंयोजक प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
जनता का अपार जनसमर्थन देख भावुक हुईं मंत्री रेखा आर्या, कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा-…
Reports emerged that a helicopter had gone missing in the Chamoli district of Uttarakhand. Shortly…
अगर आप भी देसी गाय का पालन करते हैं तो ये खबर आपके लिए है.…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 28 Oct: Maya Devi University’s School of Agriculture and Technology…
चमोली। उत्तराखंड के चमोली जिले में बदरीनाथ धाम से देहरादून लौट रहा ट्रांस भारत एविएशन…
my uttarakhand news Bureau Nainital, 28 Oct: The Uttarakhand High Court today declined to grant…