मुख्यमंत्री ने गिरिराज महाराज के दर्शन कर खुशहाली की कामना की

मुख्यमंत्री ने गिरिराज महाराज के दर्शन कर खुशहाली की कामना की

मुख्यमंत्री ने गिरिराज महाराज के दर्शन कर खुशहाली की कामना की

मथुरा/देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दो दिवसीय भ्रमण पर मथुरा पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की क्रीड़ा स्थली गोवर्धन धाम में दानघाटी मंदिर में गिरिराज महाराज के दर्शन कर देश व प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इसके उपरांत मुख्यमंत्री धामी ने गुरु कृपा गार्डन में पार्टी कार्यकर्ताओं से भेंट की। पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया। 
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश विधान परिषद सदस्य ओम प्रकाश सिंह, विधायक पूरण प्रकाश, पूर्व विधायक कारिंदा सिंह, पूर्व चेयरमैन खेमचंद्र शर्मा, महादेव शर्मा ने उनका गिरिराज प्रभु की छवि भेंट कर स्वागत किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज भारत प्रधानमंत्रीनरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नई कार्य संस्कृति एवं विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य को 23 वर्ष पूरे हो गए है। उत्तराखण्ड विकास की नई पटकथा लिख रहा है। इसके पश्चात मुख्यमंत्री दानघाटी मंदिर पहुंचे तथा गिरिराज महाराज के दर्शन के बाद मुख्यमंत्री ने गिरिराज महाराज की परिक्रमा भी लगाई।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गिरिराज परिक्रमा के बाद ब्रज वसुंधरा पहुंचे। यहां उन्होंने कॉटेज में रात्रि प्रवास किया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks