मोंटी कोहली को वार्ड पार्षद की जिम्मेदारी, उत्तरांचल पंजाबी महासभा ने दी बधाई –

देहरादून, । उत्तरांचल पंजाबी महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष मोंटी कोहली को देहरादून में वार्ड पार्षद के रूप में नामित किए जाने पर महासभा के पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। महासभा के प्रदेश एवं जिला प्रतिनिधियों ने उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं देते हुए समाज एवं जनसेवा के क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना की।महासभा के पदाधिकारियों ने कहा कि मोंटी कोहली लंबे समय से समाजसेवा एवं देहरादून के नागरिकों के कल्याण के लिए सक्रिय रूप से कार्य करते रहे हैं। इससे पूर्व भी वे अपने वार्ड के पार्षद के रूप में जिम्मेदारी का निर्वहन कर चुके हैं। इसके अलावा वे देहरादून की विभिन्न कल्याणकारी रेजिडेंट्स सोसाइटियों से जुड़े रहे हैं। वर्तमान में वे रायपुर, देहरादून के प्रभारी के रूप में भी दायित्व निभा रहे हैं।मोंटी कोहली के नामित होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उत्तरांचल पंजाबी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष करण मल्होत्रा, प्रदेश महामंत्री राज कुमार पुट्टैला, कोषाध्यक्ष पी.एस. कोचर, संगठन मंत्री जी.एस. आनंद, प्रदेश मीडिया प्रभारी विजय कथूरिया, प्रदेश उपाध्यक्ष ओबेरॉय, प्रदेश संस्कृति मंत्री राकेश मल्होत्रा, महानगर जिला अध्यक्ष बलदेव पराशर, दिलबाग सिंह तथा उत्तराखंड सरकार के राज्य मंत्री अशोक वर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।इस दौरान गुरुद्वारा एवं मंदिरों के प्रतिनिधियों, समाजसेवियों तथा विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने भी मोंटी कोहली का पुष्प-गुच्छ एवं मालाओं से स्वागत कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। महासभा के पदाधिकारियों ने ईश्वर से उनके सफल कार्यकाल एवं जनसेवा के नए दायित्व के सफल निर्वहन की कामना की।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

ग्राफिक एरा में 50 फीट ऊंचे रावण का दहन… –

देहरादून, । जय श्री राम के जयकारों के बीच ग्राफिक एरा में 50 फीट ऊंचे…

14 minutes ago

दशहरा महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, बोले— सत्य और धर्म की ही होती है विजय –

परेड ग्राउंड में बन्नू बिरादरी के दशहरा महोत्सव में पहुंचे मुख्यमंत्री, भगवान श्रीराम के आदर्शों…

54 minutes ago

विजयदशमी पर महानगर दक्षिण में 40 स्थानों पर निकला पथ संचलन –

देहरादून, । विजयदशमी के पावन अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस), महानगर दक्षिण, देहरादून के…

1 hour ago

चारधाम यात्रा के समापन की उलटी गिनती शुरू, बदरीनाथ के कपाट 16 नवंबर को होंगे बंद –

देहरादून। उत्तराखंड की विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा के समापन की तिथियां घोषित होने के साथ ही…

3 hours ago

साहित्य एवं फिल्म दिवस पर रामलीला महोत्सव में दिखा आधुनिक तकनीक का अद्भुत संगम –

 देहरादून। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून की ओर से श्री गुरु नानक मैदान,…

5 hours ago