कोटद्वार, भाजपा की हल्द्वानी में आयोजित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में पारित प्रस्तावों को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं एआईसीसी सदस्य सूर्यकांत धस्माना ने भाजपा के विकास, सुशासन और सामाजिक समरसता के दावों पर सवाल उठाते हुए इन्हें जनता को गुमराह करने वाला एजेंडा करार दिया।कोटद्वार के बद्रीनाथ रोड स्थित एक होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में धस्माना ने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में बड़ा अंतर है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में करीब एक दशक से भाजपा की सरकार होने के बावजूद विकास के विभिन्न मानकों पर उत्तराखंड अपेक्षित गति से आगे नहीं बढ़ पाया है।हरिद्वार मेडिकल कॉलेज का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश के सबसे संपन्न और बेहतर कनेक्टिविटी वाले जिलों में शामिल हरिद्वार में सरकार अपने संसाधनों से तैयार सरकारी मेडिकल कॉलेज का संचालन भी प्रभावी ढंग से नहीं कर पाई और उसे पीपीपी मोड पर निजी हाथों में सौंप दिया गया। उन्होंने इस मामले में भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए इसे सरकार की विकास नीति और कार्यक्षमता का उदाहरण बताया।सुशासन के दावों पर भी उठाए सवालधस्माना ने प्रदेश में कानून-व्यवस्था को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि महिलाओं के खिलाफ हिंसा, दुष्कर्म और हत्या जैसी घटनाएं चिंता का विषय हैं। राजधानी देहरादून में हत्या, लूट और डकैती की घटनाओं का हवाला देते हुए उन्होंने दावा किया कि कानून-व्यवस्था की स्थिति लगातार चुनौतीपूर्ण बनी हुई है। उन्होंने यातायात व्यवस्था तथा प्रदेश की सड़कों और पुलों की स्थिति पर भी सवाल उठाए।‘सामाजिक समरसता’ के मुद्दे पर भाजपा को घेरासामाजिक समरसता के भाजपा के दावे पर धस्माना ने हल्द्वानी रामलीला मैदान के कथित ‘शुद्धिकरण’ प्रकरण का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि एक ओर भाजपा सामाजिक समरसता की बात करती है, वहीं दूसरी ओर धार्मिक मुद्दों के जरिए समाज में विभाजन पैदा करने की कोशिशें की जाती हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार द्वारा मस्जिद, मजार और मदरसों जैसे मुद्दों को बार-बार राजनीतिक विमर्श में लाना धार्मिक ध्रुवीकरण की राजनीति का हिस्सा है।राहुल गांधी के कार्यक्रमों का किया उल्लेखधस्माना ने कहा कि देश में युवाओं और छात्रों के बीच कांग्रेस के कार्यक्रमों को मिल रहे समर्थन से भाजपा नेतृत्व में बेचैनी है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस के बढ़ते प्रभाव को रोकने के लिए भाजपा धार्मिक और जातीय ध्रुवीकरण का सहारा ले रही है।गढ़वाल में स्वास्थ्य और सड़क सुविधाओं पर चिंताकांग्रेस नेता ने कहा कि प्रदेशभर में सड़क और पुलों की स्थिति चिंताजनक है। कोटद्वार, लैंसडौन और यमकेश्वर में जनप्रतिनिधियों की कथित उदासीनता के कारण स्वास्थ्य, शिक्षा और सड़क सुविधाओं की स्थिति और खराब है। उन्होंने लैंसडौन क्षेत्र में जंगली जानवरों के हमलों से ग्रामीणों के सामने पैदा हो रही समस्या का भी मुद्दा उठाया।एक सवाल के जवाब में धस्माना ने कहा कि कोटद्वार की जनता पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी के कार्यकाल और उनके द्वारा कराए गए विकास कार्यों को याद कर रही है।उन्होंने कहा कि भाजपा नेतृत्व को आने वाले समय का इंतजार करना चाहिए। प्रदेश में प्रियंका गांधी सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं के दौरे और कार्यक्रम प्रस्तावित हैं, जिससे पार्टी संगठन को और मजबूती मिलेगी।पत्रकार वार्ता में महानगर अध्यक्ष मीना बर्छवान, पूर्व अध्यक्ष संजय मित्तल, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. खरखवाल, गुड्डू चौहान, प्रदेश सचिव विजय रावत, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अंकुश घिल्डियाल, हिमांशु बहुखंडी, पूर्व महासचिव शुभम सुयाल, अमित राज सिंह, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष मनदीप सिंह, सुरेंद्र गुसाईं, प्रवीण जोशी, राजीव कपूर, पार्षद सूरज कांति, पार्षद नईम अहमद सहित कांग्रेस के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
दिन में चटख धूप, जबकि सुबह-शाम ठंड का अहसास। राजधानी देहरादून में मौसम का यह…
महोबा की चरखारी सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक बृजभूषण राजपूत ने विजयदशमी पर्व…
देहरादून में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हिंदू नेशनल कॉलेज और परेड ग्राउंड में रावण…
Pic: Bhumesh Bharti Dr Dhal Singh Bisen sworn-in as Governor of Uttarakhand By OUR STAFF…
देहरादून: उत्तराखंड के मदरसों में अब शुक्रवार की जगह रविवार को साप्ताहिक छुट्टी करने की…
By OUR STAFF REPORTER Dehradun, 19 Oct: Cabinet Minister, Medical Education, Health and Forests, Subodh…