*राष्ट्रीय युवा दिवस के जरिये स्वामी विवेकानंद के जीवन और शिक्षाओं को युवाओं के बीच पहुंचाने का किया जा रहा काम-रेखा आर्या*
*जीवन मे लक्ष्य निर्धारित करते हुए उस लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में करना चाहिए कार्य-रेखा आर्या*
*राज्य सरकार युवाओं के कल्याण, उन्नयन और उनके भविष्य के सर्वांगीण विकास के लिए योजनाओं के माध्यम से कर रही काम-रेखा आर्या*
*देहरादून*: आज स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के सुअवसर पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के साथ “राष्ट्रिय युवा दिवस”कार्यक्रम में शिरकत की जहां कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर किया गया। वहीं इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को “राष्ट्रीय यूथ अवार्ड”से सम्मानित करने के साथ ही “महिला एवं युवक मंगल दलों”को राज्यस्तरीय यूथ अवार्ड से सम्मानित किया गया। साथ ही महिला एवं युवक मंगल दलों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर आने वालों को क्रमशः 1 लाख,50 हजार और 25 हजार की धनराशि प्रदान की गई।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हमारा युवा ही देश व राज्य के भाग्य निर्माता है।आज भारत युवाओ का देश है।युवाओ में अपार संभावनाएं हैं बस जरूरत है तो हमे अपनी शक्ति को पहचाने की।उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने अपनी छोटी सी आयु में ही भारत देश का नाम वैश्विक पटल पर लहराने का काम किया है।कहा कि हमे उनके जीवन से प्रेरणा लेते हुए उनके आदर्शों पर चलने की आवश्यकता है।इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने राज्य के विद्यालयों व महाविद्यालयों के खेल मैदानों के सुदृढ़ीकरण की घोषणा की ताकि वह सभी के उपयोग हेतु उपलब्ध हो सकें।उन्होंने कहा कि इन खेल मैदानों के सुदृढ़ीकरण से हमारे युवाओ को अपने खेल कौशल को बढ़ाने का अवसर प्राप्त होगा
वहीं अपने संबोधन में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि आज राष्ट्रीय युवा दिवस के जरिये स्वामी विवेकानंद के जीवन और शिक्षाओं को युवाओं के बीच पहुंचाने का काम किया जा रहा है, जिससे उनके अंदर देशभक्ति की भावना को जगाया जा सके। साथ ही हम सबको विवेकानंद जी की तरह अपने जीवन मे एक लक्ष्य निर्धारित करते हुए उस लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में कार्य करने की आवश्यकता है।
कहा कि जीवन संघर्षों का ही एक नाम है जिंदगी में जितना बड़ा संघर्ष होगा जीत भी उतनी ही बड़ी होगी हमे विवेकानंद जी के कहे इस धेय वाक्य को अपनी लाइफ में अपनाना चाहिए और आप सभी मेरा विश्वास करें कि फिर सफलता आपके कदम चूमेगी।आज राज्य सरकार युवाओं के कल्याण, उन्नयन और उनके भविष्य के सर्वांगीण विकास के लिए अलग-अलग योजनाओं के माध्यम से कार्य कर रही है।हम सभी युवा संकल्प लें की हिंदुस्तान को हम दुनिया का सबसे सर्वश्रेष्ठ और सर्व शक्तिशाली राष्ट्र बनाएं। स्वामी विवेकानंद जी का विचार भारत देश को दुनिया के सिरमौर राष्ट्र में स्थापित करने का था। हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी इस विचार को मूर्त रूप देने का कार्य कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानन्द जी के विचारों ने संपूर्ण समाज को एक नई दिशा दी है। स्वामी जी ने अपने उपदेशों और ओजस्वी व्याख्यानों से देश-दुनिया को मानव जाति की सेवा का मार्ग दिखाया है
महिला आयोग अध्यक्ष ने एसपी जया बलूनी से वार्ता कर दिए त्वरित व कठोरतम कार्रवाई…
जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री खटीमा : मुख्यमंत्री पुष्कर…
शिमला बाईपास पर 20 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, पौंधा में 30-40 बीघा जमीन पर प्लॉटिंग…
The weather in Uttarakhand is undergoing constant changes. Rainfall is expected today in several mountainous…
घरेलू गैस के व्यावसायिक इस्तेमाल पर प्रशासन सख्त, त्योहारों के मद्देनजर जांच अभियान तेज देहरादून: …
खटीमा – सूबे के माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुंचकर हेलीपैड लोहियाहेड व…