Latest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून। लोकसभा चुनावों को लेकर उत्तराखंड में भी तैयारियां तेज हो गई हैं। अब भारतीय जनता पार्टी जनता को साधने के लिए अपने रणनीति को आखिरी रूप दे रही है। देहरादून भाजपा ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए सभी लोकसभा क्षेत्रों के लिए प्रभारी, सह प्रभारी व संयोजक नियुक्त कर दिए हैं। ये सभी क्लस्टर प्रभारियों का सहयोग करेंगे।लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने राज्य को दो क्लस्टर में बांटा है। गढ़वाल मंडल के अंतर्गत आने वाली सीटों के क्लस्टर का जिम्मा कैबिनेट मंत्री डा धन सिंह रावत को सौंपा गया है, जबकि कुमांऊ मंडल की दो सीटों के क्लस्टर का जिम्मा कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा को दिया गया है।इनको मिली अहम जिम्मेदारीभाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान के अनुसार केंद्रीय नेतृत्व की सहमति से प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर अब लोकसभा क्षेत्रों के लिए प्रभारी, सह प्रभारी व संयोजक नियुक्त किए गए हैं। टिहरी लोकसभा क्षेत्र के लिए विनय रुहेला प्रभारी व शैलेंद्र सिंह बिष्ट सह प्रभारी और रमेश चौहान संयोजक बनाए गए हैं।यहां भी बनाए गए नए प्रभारीगढ़वाल सीट के लिए पुष्कर काला, हेमंत द्विवेदी व विजय कपरवाण, अल्मोड़ा के लिए सुरेश भट्ट, दीपक मेहरा व शिव सिंह बिष्ट, नैनीताल के लिए बलवंत सिंह भौर्याल, राकेश नैनवाल व विवेक सक्सेना और हरिद्वार के लिए कुलदीप कुमार, आदित्य चौहान व डा जयपाल सिंह चौहान क्रमश: प्रभारी, सह प्रभारी व संयोजक नियुक्त किए गए हैं।
देहरादून, । यूपीईएस विश्वविद्यालय के 24वें दीक्षांत समारोह का गुरुवार को शुभारंभ हुआ। छह दिन…
दिव्यांगता प्रमाणपत्र, मतदाता साक्षरता और सुगम मतदान की दी जानकारी; समावेशी निर्वाचन पर जोर देहरादून-…
देहरादून,। अग्रणी एफएमसीजी समूह और बहु-व्यावसायिक कॉर्पोरेशन धर्मपाल सत्यपाल ग्रुप (डीएस ग्रुप) के लोकप्रिय ब्रांड्स…
देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज के अनुरोध पर मुख्यमंत्री पुष्कर…
The Adi Kailash Parikrama Run is set to emerge as a major attraction for adventure…
मुख्यमंत्री ने यूपीईएस के 24वें दीक्षांत समारोह में किया प्रतिभाग जीवन में व्यवहार, विनम्रता और…