UKSSSC ने ऑनलाइन आवेदन-पत्र आमन्त्रित किए
देखें, कब से भरें ऑनलाइन आवेदन पत्र
देहरादून। उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा समूह ‘ग’ के अन्तर्गत लोक निर्माण विभाग में अमीन के कुल 88 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती द्वारा चयन हेतु ऑनलाइन आवेदन-पत्र आमन्त्रित किए गये हैं। ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की तिथि 18 जनवरी, 2024 से प्रारंभ होकर 7 फरवरी, 2024 तक निर्धारित की गई है। विभागीय नियमावली के अनुसार उपरोक्त पदों हेतु अभ्यर्थियों की न्यूनमत आयु सीमा 18 वर्ष तथा अधिकम आयु सीमा 42 वर्ष रखी गई है।
आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम आयु सीमा सरकार द्वारा समय-समय पर दी गई छूट के अनुसार होगी। विस्तृत विज्ञापन आयोग की वेबसाईट www.sssc.uk.gov.in पर अपलोड कर दिया गया है। आयोग के सचिव ने सुरेंद्र रावत ने बताया कि आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थियों को परामर्श दिया जाता है कि विज्ञापन में दिये गये “ऑनलाइन आवेदन किए जाने हेतु प्रक्रिया” का भली-भाँति अध्ययन कर लें।
आवेदन पत्र भरने में सहायता के लिए Toll Free No. 9520991172 या Whatsapp No 9520991174 या आयोग की email Id: chayanayog@gmail.com पर भी सम्पर्क किया जा सकता है।
देहरादून में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हिंदू नेशनल कॉलेज और परेड ग्राउंड में रावण…
Pic: Bhumesh Bharti Dr Dhal Singh Bisen sworn-in as Governor of Uttarakhand By OUR STAFF…
देहरादून: उत्तराखंड के मदरसों में अब शुक्रवार की जगह रविवार को साप्ताहिक छुट्टी करने की…
By OUR STAFF REPORTER Dehradun, 19 Oct: Cabinet Minister, Medical Education, Health and Forests, Subodh…
By OUR STAFF REPORTER Mussoorie, 19 Oct: Reaching the hospital has become a major challenge…
By OUR STAFF REPORTER Srinagar (Garhwal), 19 Oct: Prof. Shri Prakash Singh, Vice-Chancellor of Hemvati…