रेडिसन होटल में 20 मार्च को होगा खिलाड़ियों का आक्शन
रुद्रपुर। उत्तराखंडी क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक अच्छी खबर है. उत्तराखंड के क्रिकेट इतिहास में एक नया आयाम जोड़ने की शुरुआत मुंबई के सफल व जाने–माने उद्योगपति व उत्तराखंड प्रो लीग के चेयरमैन डी.बी. चंद ने की है. मुंबई से लेकर उत्तराखंड तक अनेक सामाजिक सरोकारों के अग्रणी स्तंभ डी.बी. चंद उत्तराखंड की युवा प्रतिभा को उनके सबसे लोकप्रिय खेल क्रिकेट में इंडियन प्रीमियर लीग IPL की तर्ज अब उत्तराखंड में एक बड़ा अवसर उत्तराखंड प्रो लीग (Uttarakhand pro League) टूर्नामेंट का आयोजन कर देने जा रहे हैं। उत्तराखंड प्रो लीग के ब्रांड एंबेसडर उत्तराखंड की खोज से मशहूर समाजसेवी जगजीवन कन्याल ने बताया कि आयोजन की तैयारियां पूरी हो गई हैं और लीग मैचों का आगाज 31 मार्च से होगा, जो 2 अप्रैल 2023 तक रुद्रपुर के काशीपुर रोड जैन ग्लोबल स्कूल के ग्राउंड में खेले जाएंगे।
उत्तराखंड प्रो लीग (Uttarakhand pro League) की खास बात यह है कि यह भव्य स्तर पर आयोजित की जा रही है, जिसका रोमांच आईपीएल से कम नहीं होगा. उत्तराखंड प्रो लीग (Uttarakhand pro League) उत्तराखंड में आईपीएल की तर्ज पर टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के फार्मेट में होगी, जिसमें टेनिस बॉल से लीग होगा. उत्तराखंड का अब तक का सबसे बड़ा टेनिस क्रिकेट लीग होगा, जिसमें 12 टीमों के युवा क्रिकेट खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।
उत्तराखंड की खोज के नायक जगजीवन कन्याल हैं ब्रांड ऐमेसडरउत्तराखंड प्रो लीग के चेयरमैन डी.बी. चंद ने कहा कि उत्तराखंड के युवाओं में क्रिकेट के प्रति काफी जोश खरोश है और उनमें प्रतिभा की कोई कमी नहीं है. बस जरूरत है तो उन्हें एक बेहतर प्लेटफार्म की। डी.बी. चंद ने कहा कि उत्तराखंड के कई युवा आज इंडियन क्रिकेट टीम और आईपीएल का हिस्सा हैं, जो उत्तराखंड व अपने माता पिता का नाम रोशन कर रहे हैं. उत्तराखंड के और युवाओं की प्रतिभा को निखारने और उन्हें प्लेटफार्म देने के लिए उत्तराखंड प्रो लीग जैसे आयोजन युवाओं युवाओं के सपनों को पंख देंगे और वे अपने अरमानों की बुलंदी के आसमान में उड़ान भर सकेंगे।
बता दें कि डी.बी. चंद मुंबई में क्रिकेट की कई राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं का सफल आयोजकों में सुमार रहे हैं. साथ ही सुरेश राणा के नेतृत्व में हर साल होने वाले मुंबई में होने वाले देवभूमि फाउंडेशन के उत्तराखंड प्रीमियर लीग के 11 सफल आयोजन के महत्वपूर्ण आधार स्तंभ रहे हैं। डी.बी. चंद ने अब अपने प्रदेश उत्तराखंड के युवाओं को क्रिकेट में आगे लाने का बीड़ा उठाया है। डी.बी. चंद ने पत्रकारों को बताया कि उनका सपना है कि उत्तराखंड के युवाओं को क्रिकेट में एक बेहतर प्लेटफार्म मिले व उत्तराखंड के युवाओं को इंडियन क्रिकेट टीम में शीर्ष पदों पर देंखे।
डी.बी. चंद ने कहा कि उत्तराखंड के युवाओं में बहुत प्रतिभा है, बस कमी है उन्हें सही दिशा देने की, जिसके लिए वह उत्तराखंड में यूपीएल का जोरदार आगाज कर रहे हैं। डीबी चंद्र ने वार्ता में बताया कि उत्तराखंड के हर जिले से आए 400 जोशीले युवाओं ने रुद्रपुर के किच्छा रोड दिल्ली पब्लिक स्कूल ग्राउंड में ट्रायल दिया. इस लीग में उन्हें उत्तराखंड, दिल्ली व मुंबई के कई क्रिकेट प्रेमी व सामाजिक गणमान्य साथियों का जोरदार सहयोग मिला। उन्हें उम्मीद है कि इस बार तो वह कुमाऊं मंडल में इस लीग को भव्य स्तर पर करेंगे और अगले साल इस लीग को पूरे उत्तराखंड में कराएंगे। उन्होंने बताया कि इस वर्ष कुमाऊं मंडल के 6 जिलों से आठ टीमों होंगी, जिनमें हल्द्वानी कैपिटल, उधम सिंह नगर लॉयन, रुद्रपुर किंग, नैनीताल टाइगर, अल्मोड़ा इलेवन, बागेश्वर चैलेंजर्स, पिथौरागढ़ पैंथर, रॉयल चंपावत टीमें शामिल हैं।
रुद्रपुर के प्रतिष्ठित पंचसितारा होटल रेडिसन में ऑक्शन 20 मार्च कोखिलाड़ियों का चयन का ऑक्शन के द्वारा होगा, जो रुद्रपुर के प्रतिष्ठित पंचसितारा होटल रेडिसन में 20 मार्च को आयोजित किया गया है। यहां 8 टीमों के ओनर आएंगे और अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को ऑक्शन के जरिए अपनी 15 सदस्य टीम के लिए चयन करेंगे। डी. बी. चंद ने बताया उत्तराखंड प्रो लीग में चकाचौंध और ग्लैमर का एक अद्भुत संयोजन होगा। लीग में उत्तराखंड से बाहर के 24 नेशनल स्टार टेनिस क्रिकेट खिलाड़ी भी शिरकत करेंगे। प्रत्येक टीम में 12 उत्तराखंडी खिलाड़ी व 3 नेशनल स्टार टेनिस क्रिकेट खिलाड़ी होंगे व कुल मिलाकर 15 खिलाड़ियों की टीम होगी। प्रत्येक टीम को लीग की तरफ से कोच व मेंटोर दिए जाएंगे। लीग को और रोमांचित करने के लिए चीयरलीडर्स भी होंगी। टीम के खिलाड़ियों के ऑक्शन के बाद 8 टीम के बीच में मैच का मुकाबला 31 मार्च, 1 व 2 अप्रैल 2023 को रुद्रपुर के काशीपुर रोड जैन ग्लोबल स्कूल के ग्राउंड में शुरू होंगे।
लीग के सफल आयोजन के लिए मुंबई की जानी मानी स्पोर्ट्स इवेंट कंपनी अल्टीमेट स्पोर्ट्स इवेंट कंपनी को जिम्मेदारी सौंपी गई है।डी.बी. चंद ने बताया कि उत्तराखंड के मशहूर समाज सेवी मुंबई बेस उत्तराखंड की खोज के नायक जगजीवन कन्याल इस लीग के ब्रैंड एंबेसडर होंगे. लीग के लाइव प्रसारण की भी व्यवस्था की गई है।
उत्तराखंड प्रो लीग के ब्रांड एंबेसडर उत्तराखंड की खोज से मशहूर समाजसेवी जगजीवन कन्याल हैं और साथ में समाजसेवी दीपक पांडे, पुलिस ऑल इंडिया बॉक्सिंग के पूर्व कोच सी.के. जोशी, समाज सेवी हेम पंत, पवन सहगल, रुद्रा लाइंस क्रिकेट एकेडमी कोच नवीन टम्टा, समाजसेवी नवीन चंद, इस लीग के सफल आयोजन अपना योगदान दे रहे हैं।
उत्तराखंड प्रो लीग टेनिस बॉल क्रिकेट (यू.पी.एल) टूर्नामेंट सीजन 2 में उत्तराखंड की विभिन्न 12 टीमों के खिलाड़ियों के चयन हेतु अधिक से अधिक प्रतिभागी आकर इसमें अवश्य भाग लें, ताकि प्रतिभावान खिलाड़ियों को मौका मिले और अच्छे खिलाड़ियों व टीमों का चयन हो सके (महत्वपूर्ण सूचना : टीम में खिलाड़ियों का परीक्षण व चयन केवल नीचे दिए लिंक में रजिस्ट्रेशन के उपरांत ही हो पाएगा)। निम्न दिए गए स्थानों पर ही ट्रायल मैच होंगे:
1.देहरादून में परीक्षण (Trial) निम्नवत. दिनांक : 20 और 21 जनवरी 2024स्थान : महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, रायपुर, देहरादून, उत्तराखंड।समय : सुबह 9.30 to दोपहर 3.00 बजे तक
2. हलद्वानी में परीक्षण निम्नवत (Trial)दिनांक : 17 एवं 18 जनवरी 2024स्थान : गौलापार मैदान, हलद्वानी, उत्तराखंड।समय : सुबह 9.30 to दोपहर 3.00 बजे तक
इच्छुक खिलाड़ी उपर्युक्त टूर्नामेंट में पंजीकरण के लिए अपना नामांकन निम्न लिंक पर करें व आधिकाधिक संख्या में आकर प्रतिभाग करे तथा अन्य लोगों से भी यह जानकारी शेयर करें। अधिक जानकारी या इच्छुक खिलाड़ी को वेब साइड uttarakhandproleague.com/फ्रॉम स्कैन कर सकते अधिक जानकारी के लिए संपर्क -7078888172/8530986578
Dehradun #Capital टीम का हिस्सा बनने के लिए whtsup करें 9012490007 पर
देहरादून में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हिंदू नेशनल कॉलेज और परेड ग्राउंड में रावण…
Pic: Bhumesh Bharti Dr Dhal Singh Bisen sworn-in as Governor of Uttarakhand By OUR STAFF…
देहरादून: उत्तराखंड के मदरसों में अब शुक्रवार की जगह रविवार को साप्ताहिक छुट्टी करने की…
By OUR STAFF REPORTER Dehradun, 19 Oct: Cabinet Minister, Medical Education, Health and Forests, Subodh…
By OUR STAFF REPORTER Mussoorie, 19 Oct: Reaching the hospital has become a major challenge…
By OUR STAFF REPORTER Srinagar (Garhwal), 19 Oct: Prof. Shri Prakash Singh, Vice-Chancellor of Hemvati…