*वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. ओझा को मिला आफ्थोमोलाजी अवार्ड पिछले लम्बे समय से दून मेडिकल कालेज चिकित्सालय में हैं तैनात कर चुके हैं आंखों की दुर्लभ बीमारियों का उपचार व जटिल सर्जरी*

*वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. ओझा को मिला आफ्थोमोलाजी अवार्ड पिछले लम्बे समय से दून मेडिकल कालेज चिकित्सालय में हैं तैनात कर चुके हैं आंखों की दुर्लभ बीमारियों का उपचार व जटिल सर्जरी*
देहरादून: दून मेडिकल कालेज चिकित्सालय में तैनात वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. सुशील ओझा को ‘आउटस्टेंडिंग आफ्थोमोलाजी टीचर्सÓ अवार्ड मिला है। दिल्ली एम्स में आयोजित सातवें नेशनल एसेंबली आफ फोरम आफ आफ्थेमोलाजी टीचर्स आफ इंडिया (फोटी) सम्मेलन में डा. ओझा को यह सम्मान प्रदान किया गया। फोटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. जीवन एस तेतियाल, महासचिव प्रो. बीएनआर सुबुद्धि, संयोजक प्रो. स्वपन्न सामंत आदि ने उन्हें यह पुरस्कार प्रदान किया।
नेत्र रोगों का निदान और इस क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्य के लिए डा. ओझा को यह प्रतिष्ठ्त सम्मान मिला है। वर्तमान में वह दून मेडिकल कालेज चिकित्सालय में तैनात हैं। नेत्र रोग से जूझ रहे कई मरीजों का वह सफल इलाज कर चुके हैं। आंखों की दुर्लभ बीमारियों का उपचार व जटिल सर्जरी करने के तमाम रिकार्ड भी उनके नाम हैं। लोगों को नेत्र रोगों से बचाव के लिए भी वह अलग-अलग प्लेटफार्म पर जागरुकता अभियान चलाते हैं। उन्हें यह सम्मान मिलने पर दून मेडिकल कालेज के प्राचार्य डा. आशुतोष सयाना, चिकित्सा अधीक्षक डा. अनुराग उनियाल, उप चिकित्सा अधीक्षक डा. धनंजय डोभाल, नेत्र रोग विभाग के विभागाध्यक्ष डा. यूसुफ रिजवी आदि ने भी उन्हें बधाई दी है।

mrgj

Share
Published by
mrgj

Recent Posts

27 के चुनाव से पहले इस राज्य में भाजपा के लिए गुड न्यूज, सर्वे में बंपर सीटें; हर पीढ़ी साथ दिखी – myuttarakhandnews.com

देहरादून; उत्तराखंड को लेकर किए गए एक हालिया सर्वे में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के…

1 hour ago

जनता मिलन में जिलाधिकारी ने सुनीं 28 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

जनता मिलन में जनसमस्याओं के समाधान को प्राथमिकता, प्रकरणों पर त्वरित कार्रवाई पौड़ी- जनता की…

2 hours ago

ढोल-नगाड़ों और जयकारों से गूंजा ग्राफिक एरा, छात्रों ने किया श्रीगणेश का भव्य स्वागत –

  देहरादून,। ढोल-नगाड़ों की गूंज, गणपति बप्पा के जयकारों और भक्ति के उल्लास से थिरकते कदमों…

2 hours ago

देहरादून में ऑटो गैंग का पर्दाफाश: खुखरी दिखाकर नशेड़ियों को लूटते थे, नेहरू कॉलोनी पुलिस ने दबोचा – myuttarakhandnews.com

देहरादून पुलिस ने बताया कि दिनांक – 14/09/2026 को नेहरू कॉलोनी पुलिस को मुखबिर के…

3 hours ago