Latest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून. अयोध्या राम मंदिर (Ram Temple Ayodhya) में रामलला की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के दिन यानी 22 जनवरी की तैयारियां जोरों पर हैं. वहीं उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में भीइस खुशी के पल को यादगार बनाने के लिए खास तैयारी चल रही है. उस दिन पलटन बाजार में अयोध्या की तर्ज पर चार फीट का सांकेतिक राम मंदिर नजर आएगा. 19 जनवरी से धार्मिक आयोजन शुरू हो जाएंगे. पलटन बाजार के व्यापारियों की ओर से 22 जनवरी को बड़ी स्क्रीन लगाकर प्राण-प्रतिष्ठा को लाइव दिखाया जाएगा. इसके साथ ही सुंदरकांड और रामायण के साथ ही अन्य भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. बाजार में लगभग हर दुकान के बाहर भंडारे का आयोजन किया जाएगा. देहरादून में इस दिन को दिवाली की तरह मनाया जाएगा.22 जनवरी को लेकर व्यापारियों में हर्षोल्लास का माहौल है. इसको लेकर व्यापार मंडल की ओर से विशेष तैयारी भी की जा रही है. पलटन बाजार में स्थित सीएनआई इंटर कॉलेज में एक चार फीट का राम मंदिर स्थापित किया जाएगा. इसे बाद में किसी उचित स्थान पर शिफ्ट कर दिया जाएगा. पहले इस मंदिर को 8 फीट का बनाने की कोशिश की जा रही थी लेकिन मंदिर की ऊंचाई ज्यादा नहीं बन पा रही है, इसलिए इसे चार फीट ही रखा है. इसके अलावा प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण पलटन बाजार में किया जाएगा. वहीं पूरे 108 ब्राह्मणों द्वारा भव्य सुंदरकांड पाठ कराया जाएगा.हर व्यापारी कर रहा दिवाली मनाने की तैयारी22 जनवरी को अयोध्या में भव्य राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के दिन को पलटन बाजार का हर व्यापारी धूमधाम से मनाने जा रहा है. व्यापारियों का कहना है कि यह दिन सौभाग्य का दिन है. राम भक्तों को 500 साल बाद यह दिन देखने को मिल रहा है, इसलिए वह इस दिन को दिवाली की तरह खुशियों से भरा हुआ मनाने वाले हैं. बाजार में सभी व्यापारी अपनी ओर से इस दिन के लिए कुछ न कुछ तैयारी जरूर कर रहे हैं.
देहरादून। उत्तराखंड में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल टास्क…
देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड की पावन धरा पर स्थित विश्वप्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग बाबा केदारनाथ धाम में…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…
देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…