*श्री बद्रीनाथ धाम के पास नदी में बहे 02 व्यक्ति, SDRF उत्तराखण्ड पुलिस ने किया 01 का रेस्क्यू, दूसरे की सर्चिंग जारी।*
आज दिनांक 24 सितंबर 2024 को बद्रीनाथ धाम के गांधी घाट से दो व्यक्तियों के बहने की सूचना SDRF को प्राप्त हुई। उक्त सूचना पर एसडीआरएफ एवम अन्य फोर्स द्वारा तत्काल मौके पर पहुँचकर एक व्यक्ति को करीब 200 मीटर की दूरी पर जाकर बचा लिया गया किंतु दूसरा व्यक्ति नदी के तेज बहाव में लापता हो गया जिसकी SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा सर्चिंग की जा रही है।
पूछताछ करने पर जानकारी प्राप्त हुई कि नदी में बहने वाले दोनों व्यक्ति पिता-पुत्र थे जिसमें पिता को रेस्क्यू कर लिया गया जिनका नाम *सुरेश चंद्र पुत्र केदारनाथ निवासी मलेशिया* एवम लापता व्यक्ति का नाम *डॉक्टर बलराज सेठी पुत्र सुरेश चंद उम्र 40 वर्ष निवासी मलेशिया* जो अपने परिवार के चार अन्य सदस्यों के साथ दिनांक 14 सितंबर 2024 को भारत आए थे।
चारधाम की यात्रा करने के उपरांत आज दिनांक 24 सितंबर 2024 को श्री बद्रीनाथ धाम पहुंचे थे रेस्क्यू किए गए व्यक्ति सुरेश चंद्र विवेकानंद अस्पताल में उपचाराधीन है।
मानसून-एसईओसी से मुख्य सचिव ने की विस्तृत समीक्षा कहा-बंद सड़कों को शीघ्र खोला जाए, लोगों…
चमोली : जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में जिला सभागार, गोपेश्वर में जिला सड़क सुरक्षा…
देहरादून : लगातार हो रही बरसात के दौरान नदी किनारे रह रहे लोगों की सुरक्षा…
459 करोड़ से एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय में अनुसंधान संरचना होगी सुदृढ- रावत एनआईटी श्रीनगर के…
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति…
देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…