Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड : खेत की मेड़ के विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष; एक की हत्या, तीन घायल – Uttarakhand myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)रुड़की ; रुड़की में खेत की मेड़ को लेकर आमखेड़ी गांव में दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर धारदार हथियार से हमला कर एक ग्रामीण की हत्या कर दी। हमले में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से दो को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। मंगलौर कोतवाली पुलिस के अनुसार, क्षेत्र के गांव आमखेड़ी में मंगलवार की सुबह सुंदर पक्ष के लोग गांव के ही पास खेत पर गए थे। इस बीच खेत की मेड़ को लेकर दूसरे पक्ष ने सुंदर पक्ष से विवाद कर दिया। बताया जा रहा है कि मामला शांत होने के बाद दोनों पक्ष गांव में आ गए।आरोप है कि दूसरे पक्ष ने सुंदर पक्ष पर धारदार हथियार से हमला बोल दिया। जिसमें आजाद, सुंदर, सेवाराम उर्फ शिवाजी और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन आनन-फानन में चारों को रुड़की सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने आजाद को मृत घोषित कर दिया। जबकि सेवाराम और सुंदर की गंभीर हालत देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।वहीं सूचना मिलते ही पुलिस गांव और सिविल अस्पताल पहुंची और घटना की जानकारी ली। उधर, खूनी संघर्ष में दूसरे पक्ष के लोग भी घायल बताए जा रहे हैं। वहीं, बताया जा रहा है कि गांव में दोनों पक्षों में तनाव बना हुआ है और मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है। मंगलौर कोतवाली प्रभारी शांति कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मामले में तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

पुलिस स्मृति दिवस: शहीद जवानों को मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…

2 hours ago

ग्रीन इंडिया मिशन से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, आजीविका संवर्धन पर रहेगा विशेष जोर –

देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…

2 hours ago

संस्कार और अनुशासन ही सफलता की असली कुंजी: मुख्यमंत्री धामी –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…

2 hours ago

विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…

4 hours ago

पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र

नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…

4 hours ago