Categories: hindiUttarakhand

1 बंदर 1200 रुपये में उत्तराखंड के हल्द्वानी से होगा बाहर, नगर निगम के खर्च होंगे लाखों – Uttarakhand

1 monkey will be removed from Uttarakhand’s Haldwani for Rs 1200, Municipal Corporation will have to spend lakhsइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)हल्द्वानी: उत्तराखंड के हल्द्वानी में घूम रहे बंदर लोगों के लिए खतरा बनने के साथ अब नगर निगम को आर्थिक चपत लगाने जा रहे हैं। एक बंदर को बाहर करने के लिए निगम को करीब 12 सौ रुपये चुकाने होंगे। वन विभाग ने निगम से बंदर पकड़ने के बदले भुगतान की मांग की है। ऐसे में शहर में मौजूद सैकड़ों बंदरों को बाहर करने को निगम को लाखों रुपये खर्च करने होंगे।हल्द्वानी नगर निगम के वार्डों में बंदरों का आतंक बना हुआ है। घर के बाहर और छतों पर रखे सामान को ये लगातार खराब कर रहे हैं।इनके डर से स्कूली बच्चों के साथ बुजुर्गों का घर से अकेले बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। वहीं पोलो में इनके लटकने से बिजली के तार टूटने का खतरा बना रहता है। जिससे किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी है। इसके समाधान के लिए बंदरों को पकड़ कर शहरी क्षेत्र से बाहर करने की मांग लोग निगम प्रबंधन से लगातार करते रहते हैं। नगर निगम ने वन विभाग से इन्हें पकड़कर समस्या के समाधान को पत्र भेजा था।इसके जवाब में वन विभाग ने पत्र जारी कर इसके लिए भुगतान की मांग की है। इसके अनुसार एक बंदर के लिए निगम को 12 सौ रुपये देने होंगे। इसके अनुसार निगम क्षेत्र में मौजूद सैकड़ों बंदरों के लिए लाखों खर्च करने होंगे।ऐसे में पहले से ही बजट के लिए जूझ रहे नगर निगम को अब बंदर आर्थिक चपत लगाने जा रहे हैं। नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने बताया कि बंदर पकड़ने के बदले वन विभाग को भुगतान किया जाना है।लावारिस जानवर पर ही हर माह लाखों खर्चहल्द्वानी शहरी क्षेत्र में घूम रहे लावारिस जानवरों के लिए भी निगम हर माह लाखों खर्च कर रहा है। निगम की गोशालाओं में अभी लगभग छह सौ लावारिस जानवरों को पकड़कर रखा गया है। एक के चारे आदि की व्यवस्था को निगम हर दिन करीब 80 रुपये का बजट खर्च करता है। साथ ही इन्हें पकड़ने को हर माह 25 हजार तक का तेल वाहनों में खर्च हो जाता है। ऐसे में हर माह लाखों की रकम खर्च हो रही है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक आयोजित

पुरानी एवं बार बार खराब हो रही 108 एम्बुलेंस वाहनों को तत्काल बदला जाए: मुख्य…

27 minutes ago

त्योहारों से पहले FDA की बड़ी कार्रवाई, एडीज बेकरी से केक-क्रीम के सैंपल लिए; तमटारा कैफे पर मुकदमे की तैयारी

देहरादून। दीपावली और त्योहारी सीजन के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने…

49 minutes ago

ग्रीन इण्डिया मिशन के तहत आजीविका संवर्धन एवं रोजगार सृजन पर विशेष जोर: प्रमुख सचिव

वर्ष 2031 तक की कार्ययोजना में स्थानीय समुदायों की आजीविका से जुड़ी गतिविधियों को प्राथमिकता…

2 hours ago

एमडीडीए का बड़ा एक्शन- पांच जगह सीलिंग, आवासीय कॉलोनियों में अवैध कारोबार पर चला डंडा

सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुपालन में प्राधिकरण की सख्ती, बिना नक्शे दुकानें बनाने और…

3 hours ago

अनुपूरक बजट हो सकता है पास, छठे राज्य वित्त आयोग पर मिलेगी अच्छी खबर – myuttarakhandnews.com

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की अहम बैठक 22 अक्टूबर को होगी।…

3 hours ago