Categories: hindiUttarakhand

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सुरक्षा में चूक पर ऐक्शन, 5 खुफिया कर्मचारी हटाए – Uttarakhand

Action taken on lapse in security of Chief Minister Pushkar Singh Dhami, 5 intelligence personnel removedइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून: उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सुरक्षा में चूक होने पर पुलिस महकमे ने पांच खुफिया कर्मचारियों को सचिवालय ड्यूटी से हटा दिया है। इनके बदले नए कार्मिकों की तैनाती की गई है।सोमवार को सीएम के सचिवालय स्थित कार्यालय पहुंचने के दौरान मुख्य बिल्डिंग के प्रवेश बिंदु पर राज्य संपत्ति विभाग के वाहन चालक वीरेंद्र भट्ट ने हंगामा कर दिया था। सचिवालय सुरक्षा के कर्मचारियों ने वीरेंद्र को पकड़ लिया था। उस पर वित्तीय अनियमितता का आरोप है।हंगामे के बाद राज्य संपत्ति विभाग की तरफ से चालक के निलंबन की संस्तुति के साथ जबरन रिटायरमेंट की सिफारिश कर दी गई। दरअसल, सीएम के मूवमेंट का कार्यक्रम खुफिया कार्मिकों पर रहता है।इसके बावजूद वो सतर्क नहीं थे और वाहन चालक हंगामा करने में सफल रहा। इस मामले में खुफिया कर्मचारियों पर ड्यूटी में लापरवाही का आरोप है। इस वजह से उन्हें सचिवालय की सुरक्षा ड्यूटी से हटा दिया है।उधर, सूचना विभाग ने सीएम के मूवमेंट के दौरान सचिवालय में मुख्य बिल्डिंग के नीचे मीडिया को भी जमावड़ा नहीं करने की हिदायत दी गई है। कई बार मीडिया के साथ ही कई अन्य लोग भी मौके पर एकत्र हो जाते हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री के दफ्तर जाते और लौटते वक्त सुरक्षा कर्मचारियों को रास्ता बनाने में मुश्किल होती है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक आयोजित

पुरानी एवं बार बार खराब हो रही 108 एम्बुलेंस वाहनों को तत्काल बदला जाए: मुख्य…

21 minutes ago

त्योहारों से पहले FDA की बड़ी कार्रवाई, एडीज बेकरी से केक-क्रीम के सैंपल लिए; तमटारा कैफे पर मुकदमे की तैयारी

देहरादून। दीपावली और त्योहारी सीजन के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने…

44 minutes ago

ग्रीन इण्डिया मिशन के तहत आजीविका संवर्धन एवं रोजगार सृजन पर विशेष जोर: प्रमुख सचिव

वर्ष 2031 तक की कार्ययोजना में स्थानीय समुदायों की आजीविका से जुड़ी गतिविधियों को प्राथमिकता…

2 hours ago

एमडीडीए का बड़ा एक्शन- पांच जगह सीलिंग, आवासीय कॉलोनियों में अवैध कारोबार पर चला डंडा

सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुपालन में प्राधिकरण की सख्ती, बिना नक्शे दुकानें बनाने और…

2 hours ago

अनुपूरक बजट हो सकता है पास, छठे राज्य वित्त आयोग पर मिलेगी अच्छी खबर – myuttarakhandnews.com

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की अहम बैठक 22 अक्टूबर को होगी।…

3 hours ago